Uncategorized

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों में भी मनाया गया ,”आंगन मिलन सेवा”।   मुख्य अतिथि की रूप में वार्ड पार्षद मनीष अग्रवाल रहे उपस्थित

दीप प्रज्ज्वलित करते हुए मुख्य अतिथि

मनोज अग्रवाल द्वारा,पत्थलगांव।  केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के  17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले “सेवा संकल्पअभियान ‘के तहत पत्थलगांव के वार्ड क्रमांक 05 कोसम्परा आंगनबाड़ी क्लस्टर में  ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम ‘आयोजित किया गया। जिसमें कार्यक्रम  का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मनीष अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देश पर यह कार्यक्रम 25 सितंबर से शुरू होकर 6 अक्टूबर तक विभिन्न आंगनबाड़ियों में चलेगा ।आज हुए इस कार्यक्रम का मकसद आम लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे कि महतारी वंदन योजना ,प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना ,सुकन्या समृद्धि योजना, गर्भवती महिलाओ को दलिया वितरण ,उनके स्वास्थ्य की जांच, टीकाकरण की जानकारी  बच्चों को पोषण आहार, आदि की जानकारी देना और उन्हें इन योजनाओं से जोड़कर जनभागीदारी बढ़ाना था

रंगोली बनाकर संदेश दिया गया

आंगनबाड़ी केंद्रों पर  महिलाओं एवं बच्चों के लिए मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम,खेलकूद कुर्सी दौड़,रंगोली, चित्रकला,जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं थी। इन गतिविधियों के जरिए बच्चों, महिलाओं और आम लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में  भी जागरूक किया गया ।एवं लाभार्थियों से भी उनके विचार साझा किए।जिसमें पोषण माता का सम्मान श्रीमती हीरामणि बड़ा का किया गया उन्होंने बताया कि मैं महतारी वंदन से मिलने वाली राशि का उपयोग अपने नाती पोते की पढ़ाई एवं उनकी जरूरतों को पूरा  करने में करती हु।

चित्रकला में  भाग लिये बच्चे

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर काम करने वाले कार्यकर्ता सहायिका  प्रतिमा मिंज,राजकुमारी मिंज,का भी  मुख्यअतिथि वार्ड पार्षद मनीष अग्रवाल के द्वारा प्रमाण पत्र देकरसम्मान किया गया। जनसेवा, सामाजिक सरोकार और अच्छे शासन की भावना को मजबूत करने के लिए कई गतिविधियां भी हुईं। आज के कार्यक्रम में स्वास्थ् विभाग से शोभा टोप्पो सिस्टर ने उपस्थित  हितग्राही महिलाओं का रक्तचाप एवं शुगर की चांच भी की एवं जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक माह के 9 एवं 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क सोनोग्राभी भी हमारे माध्यम से कराई जाती है।

कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही साथ कुछ पोषण पूरक चीजों का स्टाल भी लगाया गया था एवं पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी जानकारी और मार्गदर्शन भी दिया गया।

सुपर वाइजर अंबिका कुशवाहा ने बताया कि ऐसे आयोजनों से आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए सरकारी योजनाओं में समुदाय की भागीदारी बढ़ती है और जनसेवा की भावना मजबूत होती है। मुख्य अतिथि के द्वारा आंगनबाड़ी के सामने एक मुंगा का पेड़ भी लगाया गया

मूंगा भाजी का पेड़ लगाते हुए

मुख्य अतिथि वार्ड के पार्षद मनीष अग्रवाल एवं वार्ड वासी मनोज अग्रवाल  ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मकसद  विभिन्न सरकारी योजनाओं को हर जरूरतमंद तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नगर के वार्डो और सरकार के बीच एक मजबूत कड़ी का काम कर रही हैं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं और बच्चों से सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया ।एवं सभीआंगनबाड़ीकार्यकर्ताओं,सहायिकाओं,मितानिनों से भी सेवा भाव से काम करने और हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं से जोड़ने की अपील की।

इस मौके पर सेक्टर की सुपर वाइजर अंबिका कुशवाहा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता  अनीता शर्मा,प्रतिमा मिंज,प्रतिमा टोप्पो,सहायिका राजकुमारी मिंज, प्रभा लकड़ा, मितानिन कांति बड़ा सहित समूह की महिलाएं और बड़ी संख्या में हितग्राही महिलाएं एवं छोटे  बच्चे भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने सरकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

बच्चों को खिलौने  आदि का वितरण वार्ड पार्षद द्वारा

वार्ड पार्षद द्वारा इस मौके पर बच्चों के लिए खेल खिलौने , टॉफ़ी,सहित कई उपयोगी सामान बच्चों के लिए  क्लस्टर में पडने वाले तीनो आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यकर्ताओं को दिए ,जिसका  उपयोग बच्चे खेलने कूदने एवं पढ़ने सीखने में करेंगे। इस मौके पर सुपर वाइजर अंबिका कुशवाहा जी ने वार्ड पार्षद मनीष अग्रवाल का इस कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Latest