Uncategorized

मुख्य अतिथि आईजी सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा के गरिमामय उपस्थिति में पीटीएस मैनपाट का 12वां दीक्षांत समारोह हुआ समपन्न कुल 83 नौजवानों ने ली कर्तव्य निष्ठा की शपथ

अंबिकापुर।दिनांक 25.05.2026 को पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा (भा.पु.से.) मुख्य अतिथि के गरिमामय उपस्थिति में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मैनपाट का 12वां दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से आये कुल 83 नवआरक्षकों द्वारा परेड ग्राउंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मुख्य अतिथि को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक पी.टी.एस. मैनपाट जिला सरगुजा श्री सचिंद्र चौबे द्वारा पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा का आभार व्यक्त करते हुए दीक्षांत परेड समारोह में शामिल सभी नौजवानों के प्रतिभाओं के बारे में सामान्य जानकारी से अवगत कराते हुए नौजवानों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाये।


पुलिस महानिरीक्षक द्वारा अपने उद्बबोधन में कहा गया कि आरक्षक पुलिस विभाग का अनिवार्य एवं महत्वपूर्ण अंग है, जो सीधे तौर पर आम जनता से जुड़कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता है। उसके कार्य एवं आचरण से विभाग की छवि बनती है। जो आप सभी ने अनुशासित रहकर निर्धारित समय में इस प्रशिक्षण विद्यालय के द्वारा प्राप्त किया है। उन्होने कहा कि आप सभी अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन नवीन कानूनों के अनुरूप पूर्णतः निष्पक्षता के साथ लगन व मेहनत से करें। उनके द्वारा सभी नौजवानों को उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।

दीक्षांत परेड समारोह में राज्य के विभिन्न जिलों से आये नवआरक्षक जो जिला-महासमुद से 03 रायपुर. 20 राजनांदगांव 07 रायगढ़ 04 दुर्ग 06 जशपुर 04 कोरबा 03 बालोद 02 एमसीबी 02 बिलासपुर 05 बलरामपुर 04 सरगुजा 02 बेमेतरा 01 धमतरी 07 सूरजपुर 01 गरियाबंद 02 कबीरधाम 03 बलौदाबाजार 01 सक्ती 01 कोरिया 01 मुंगेली 01 मोहला-मानपुर 02 ईओडब्लू रायपुर 01 कुल 83 नवआरक्षकों के द्वारा भाग लिया गया। बुनियादी प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले नौजवानों को मुख्य अतिथि के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। दीक्षांत परेड समारोह का नेतृत्व परेड कमाण्डर दिलीप खलखो एवं सहायक परेड कमाण्डर रोहन चन्द्राकर के द्वारा किया गया।

समापन के दौरान पुलिस अधीक्षक पीटीएस मैनपाट के द्वारा मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक पीटीएस मैनपाट के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवालए कमाण्डेंट 18वीं वाहिनी उसबल मनेन्द्रगढ श्री संजय शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक पीटीएस माना रायपुर श्री राजकुमार मिंज को स्मृति चिन्ह भेंट किया गयाए दीक्षांत परेड समारोह के दौरान पुलिस अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण एवं आमनागरिक उपस्थित सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता आशीष कच्छप के द्वारा किया गया।

Related Articles

Latest