Uncategorized

पत्थलगांव शहर मंडल के महादेवटिकरा में मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल के प्रयास से लो वोल्टेज की समस्या खत्म,नया ट्रांसफॉर्मर लगने से ग्रामीणों को लो वोल्टेज की समस्या से मिली राहत

पत्थलगांव – पत्थलगांव शहर मंडल के ग्राम महादेवटिकरा में लंबे समय लोड ज्यादा होने से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी क्षेत्र के ग्रामीणों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया जिसके बाद तत्काल मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल ने विद्युत विभाग के अधिकारियो से चर्चा कर आज नया ट्रांसफार्मर लगवाया है कम kb के ट्रांसफार्मर की वजह से लगातार लो वोल्टेज की समस्या के कारण जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

महादेवटिकरा निवासी संपत भारद्वाज ने कहा कि कम वाट के ट्रांसफार्मर लगने से लगातार आए दिन लोग वोल्टेज की समस्या बनी रहती थी लगातार नए ट्रांसफार्मर की मांग की जा रही थी, हमने उक्त समस्या से अंकित बंसल जी को अवगत कराया और उन्होंने अधिकारियों को चर्चा कर आज नया ट्रांसफार्मर लगवाया है जिससे क्षेत्र में विद्युत की समस्या से निजात मिली है और अब महादेवटिकरा वासियो को लो वोल्टेज की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा।

नए ट्रांसफॉर्मर लग जाने से क्षेत्र की जनता में हर्ष व्याप्त है उन्होंने मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल का आभार जताया है।

Related Articles

Latest