भगवान परशुराम जयंती पर पत्थलगांव में विप्र समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा ,जगह जगह हुआ स्वागत

मनोज कुमार अग्रवाल
पत्थलगांव। पत्थलगांव में परशुराम जयंती के अवसर पर आज आस्थाएवं परंपरा और सामाजिक एकजुटता का अद्भुत संगम देखने को मिला। सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा निकाली गई विशाल और भव्य शोभायात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय माहौल में रंग दिया।
शोभायात्रा की खास बात रही महिलाओं की मनमोहक उपस्थितिकृएक जैसी साड़ी में सुसज्जित महिलाओं की कतारें मानो आस्था की जीवंत झांकी बन गईं। उनकी आकर्षक वेशभूषा और अनुशासित सहभागिता ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत आरती के साथ हुईए जिसके बाद

शोभायात्रा जशपुर रोड से होते हुए अंबिकापुर रोड और रायगढ़ रोड तक निकाली गई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और अंत में यात्रा का समापन सत्यनारायण मंदिर में किया गया।
जलपान से स्वागत, सेवा भाव की मिसाल जशपुर रोड स्थित धर्मशाला के सामने हरियाणा राजस्थान सामाजिक संगठन ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का
जलपान कर भव्य स्वागत किया। संगठन के संरक्षक पवन अग्रवालए परशुराम अग्रवालए जग्गी अग्रवालए हरगोविंद अग्रवालए अंकित बंसल सहित अन्य सदस्यों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रसाद वितरण किया।
संगठन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि एचआर संगठन का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन ही नहींए बल्कि सामाजिक एकता
और सेवा भाव को मजबूत करना भी है।
सैकड़ों लोगों की भागीदारी

इस आयोजन में सुशील अग्रवाल बालाजी, पपल गोयल,मुकेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष द्धए बलराम अग्रवाल,मनोज रोहिल्ला ,लक्ष्मण, दामोदर शर्मा मयंक रोहिल्ला गीतांश अग्रवाल पवन मिलन सुंदर लाल गर्ग,कृष्ण गर्ग,शेखर रोहिला,मनोज अग्रवाल बिट्टू सहित सैकड़ों

सदस्य मौजूद रहे।
जगह-जगह हुआ स्वागत पूरी शोभायात्रा के दौरान शहर में पर जगह. जगह स्वागत की झलक देखने कर को मिली। जशपुर रोड पर कृष्ण अग्रवाल द्वारा जलपान कर स्वागत किया गया। अंबिकापुर रोड पर अग्रवाल सभा पत्थलगांव ने श्रद्धालुओं को जलपान कराकर अभिनंदन किया।जिसमें अनिल मित्तल ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल जग्गी अग्रवाल, पवन अग्रवाल सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। परशुराम जी के रूप में श्याम शर्मा बने हुए सचमुच के परशुराम लग रहे थे। ब्राह्मण समाज के प्रमुख सदस्य माधव शर्मा ने बताया कि भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी है जिनकी जन्मोत्सव हर वर्ष अक्षय तृतीय के दिन बड़े धूमधाम से सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा मनाया जाता है।
आयोजन ने न सिर्फ धार्मिक आस्था को मजबूती दी। बल्कि सामाजिक समरसता और एकता की भी शानदार मिसाल पेश की। पत्थलगांव में परशुराम जयंती का यह उत्सव लंबे समय तक लोगों के दिलों में यादगार बना रहेगा।



