Uncategorized

हनुमान जन्मोत्सव पर जोराडोल टोंगरी में भी भक्ति भाव से मनाया गया हनुमान जी का जन्मोत्सव,

मनोज कुमार अग्रवाल बिट्टू पत्थलगांव ।02 अप्रैल दिन गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर पत्थलगांव शहर एवं आस पास के मंदिरों में पूजा अर्चना करने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही, वही पूजा अर्चना में कही संपूर्ण रामायण का पाठ तो कही सुन्दरकाण्ड का पाठ के साथ साथ भजन कीर्तन किया गया, वही शहर से 3 किलीमेटर दूर किलकिल रोड से जोराडोल टेकरी में भी हनुमान जी की बड़े धूमधाम से पंडित भक्ता महाराज के द्वारा जजमान राजे अग्रवाल के द्वारा पूजा अर्चना किया गया जिसमें जिसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया जहा पर जोराडोल स्थित हनुमान टेकरी पर सुबह से ही दर्शन करने भक्तजन आने लगे उसके बाद दोपहर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया। विदित हो कि जोराडोल हनुमान टेकरी में आज से 45 वर्ष पूर्व स्व रामकुमार लूदानिया के द्वारा पहाड़ी टीला पर मन्दिर का निर्माण कर हनुमान जी का स्थापना किया गया था जिसकी देख रेख व पूजनसेवा अब स्वर्गीय रामकुमार लूदानिया के पुत्र राजेन्द्र अग्रवाल (राजे) ,जगदीश अग्रवाल (जग्गी),श्यामलाल अग्रवाल, एवं बजरंग अग्रवाल एवं पूरे परिवार के द्वारा किया जा रहा है जहाँ प्रति वर्ष हनुमान जन्मोत्सव के पर्व अवसर पर सम्पूर्ण रामायण का पाठ होने के साथ साथ 24 घण्टे का अखण्ड हरिकीर्तन करते हुवे भव्य पूजन व आरती किया जाता है।जहा पत्थलगांव  नगर एवं इंजको, तिलडेगा, आमकनी, कुनकुरी, सहित आस पास के  भक्त भारी संख्या में महिला पुरुष व बच्चे परिवार सहित मन्दिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया वही रात्रि 8 बजे पंडित भूरू महाराज के सान्निध्य में सुंदर कांड का पाठ भी किया गया।विदित हो कि जोराडोल हनुमान मंदिर में लगभग 14 वर्षों से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे पूरा परिवार इस कार्य मे दिन रात जुटा रहता है।


जोराडोलबस्ती के ग्रामीण पुरष, महिला एवं बच्चे, सियान अबयान साय, खरक साय ,शोभा, नत्थू,के नेतृत्व में हफ्ते भर पहले से अपना सहयोग प्रदान करते है। एवं अखंड राम नाम का कीर्तन भी इन्ही मंडली के द्वारा किया जाता है। इस अवसर पर प्रतिवर्ष अधिकारी कर्मचारी भी यहाँ दर्शन करने आते रहे है। इस अवसर पर  सेवादार सदस्य  राजे अग्रवाल,जग्गी अग्रवाल ने बताया कि हम लोग यहां पिछले 45वर्षों से हनुमान जी की सेवा करते आ रहें है शुरुवात में तो कोई साधन नही थे न सड़क थी, न पानी की व्यवस्था थी बिजली भी पूर्व विधायक महोदय के प्रयास से 13वर्ष पूर्व से आई है सब हनुमान जी की कृपा है धीरे धीरे सब कार्य हो रहा है। आगे भी मंदिर के जीर्णोद्धार की योजना है, इन सभी धार्मिक कार्यों से पूरे परिवार को आत्मिक संतुष्टि मिलती है सभी वर्ग के लोगो से मिलना जुलना भी हो जाता है सामाजिक सद्भावना बनी रहती है। हनुमान जी के भक्त विकास मसाला ,सौरभ शर्मा ने बताया कि हम पिछले कुछ वर्षों से ही आ रहे है लेकिन अब हमारी आस्था हर साल बढ़ती जा रही है हम सपरिवार दर्शन करने जरूर आते है ।

Related Articles

Latest