छत्तीसगढ़पत्थलगांव

समाजसेवी स्व. रामकुमार लुदानिया की 39वीं पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को फल व कंबल वितरण

पत्थलगांव। समाजसेवी स्वर्गीय रामकुमार लुदानिया की 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर लुदानिया परिवार द्वारा वर्षों से चल रहे सेवा कार्य को इस वर्ष भी निरंतरता दी गई। वर्ष 1986 से प्रत्येक वर्ष उनकी पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य केंद्र, बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर जरूरतमंद लोगों को फल, बिस्किट, ब्रेड एवं कंबल वितरण किया जाता रहा है।

आज सिविल अस्पताल पत्थलगांव में परिवार के सदस्यों ने कुपोषित बच्चों, नवजात शिशुओं, कुष्ठ रोगियों एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन मरीजों को गर्म कंबल एवं फल, बिस्किट आदि वितरित किए।स्व. लुदानिया के ज्येष्ठ पुत्र राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि “पिताजी हमेशा सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहते थे। उनकी याद में हम हर वर्ष मरीजों की सेवा कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस सेवा कार्य से हमें आत्मिक सुख की अनुभूति होती है और प्रेरणा मिलती है कि उनके दिखाए रास्ते पर चलते रहें।”

अस्पताल के बीएमओ डॉ. मिंज एवं नेत्र सहायक डॉ. अजय ने परिवार की इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि “प्रत्येक वर्ष मरीजों के बीच पहुंचकर सेवा करने का इनका संकल्प प्रेरणादायक है।कार्यक्रम के दौरान परिवार से —
चरना अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, जगदीश प्रसाद अग्रवाल (जग्गी), श्याम लाल अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, रामलाल अग्रवाल, विजय तेल मिल, मनोज अग्रवाल (बिट्टू), प्रयागराज अग्रवाल, कृष्ण, सुंदर अग्रवाल, माधव शर्मा, बंटू, मनीष पार्षद, मुकेश अग्रवाल, सुमित, गोलू, अक्षत सहित अस्पताल स्टाफ —बीएमओ डॉ. मिंज, कुष्ठ रोग सहायक रविकांत श्रीवास्तव, डॉ. पी.आर. अजय, शर्मा जी लैब आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की सभी ने दिल से सराहना की और स्व. लुदानिया को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Latest