Uncategorized

खतरनाक आयुध विस्फोट द्वारा घोर उपहति कर जीवन को संकट में डालने वालों पर मामला दर्ज किया गया **********

सरगुजा।

दिनांक 06.10.2025 को ओ.सी.एम. खदान बारतुंगा चिरमिरी जिला जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में कृष्णा सुपर हाईटेक कंपनी एवं एस.ई.सी.एल. के अधिकारियों द्वारा खतरनाक आयुधों से स्वेच्छा घोर उपहति कारित कर जीवन और संपत्तियों को जोखिम में डालकर विस्फोट किया गया। जिसमें ड्यूटी में कार्यरत एस.ई.सीएल. कर्मचारी हसमत अली, मानसाय,शंकर,शिवकुमार, मानकुवर,हीरामनी,ओवर मैन मनोज कुमार, डिप्टी मैनेजर सहित कई और भी लोगों को चोट आई। जिन्हें इलाज हेतु रीजनल अस्पताल कुरासिया ले जाया गया। घटना स्थल पर कृष्णा सुपर हाईटेक कंपनी के इंचार्ज शिवानंद और एसईसीएल के ब्लास्टिंग इंचार्ज रवि चक्रधारी मौजूद थे, जिसके द्वारा खतरनाक तरीके से विस्फोटक पदार्थों का लापरवाही पूर्वक विस्फोट किया गया। विस्फोट करने से वहां काम करने वाले मजदूर एवं वाहनों को छति पहुंची। जिससे मामले में प्रार्थी राज पिता सुधारू उम्र 19 वर्ष पता डोमनहिल सोनवानी की रिपोर्ट पर कालरी प्रबंधक एवं कृष्ण सुपर हाईटेक अधिकारी के विरुद्ध थाना चिरमिरी जिला एमसीबी में अपराध क्रमांक-239/ 2025 धारा-288, 118(1) बी.एन.एस.एस. विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 3 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, प्रकरण में थाना प्रभारी चिरमिरी द्वारा विवेचना की जा रही है।

Related Articles

Latest