
डेस्क। किसान अब एग्रीस्टेक पोर्टल में आसानी से पंजीकरण करा सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से उन्हें सरकारी योजनाओं और सब्सिडी से जुड़ी त्वरित जानकारी प्राप्त होगी।इस बार सोसायटी में धान विक्रय करने के लिए किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। इसके लिए किसान अपने आधार कार्ड और ऋण पुस्तिका के साथ नजदीकी सीएससी सेंटर या संबंधित सोसायटी में जाकर पंजीकरण करा सकते हैं।
प्रशासन का कहना है कि एग्रीस्टेक पोर्टल से किसानों को एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुविधाएँ मिलेंगी, जिससे योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से मिल सकेगा।



