Uncategorized

आज पंचमी में  सेठ पारा महिला शक्ति के द्वारा माता रानी के भंडारे  का आयोजन किया गया

पत्थलगांव।पत्थलगांव माता की आराधना के लिए लगातार सभी दुर्गा उत्सव समिति में माता के भजनों की गूंज नगर में सुनाई दे रही है जहां समितियां ने एक से बढ़कर एक माता के दरबार को सजाकर आराधना के लिए तैयार किया है ।

वहीं आज   सेठ पारा दुर्गा  मंदिर में पूरे मोहल्ला की  महिला शक्ति के द्वारा

आज माता के दरबार में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में   श्रद्धा गोयल, भावना गोयल, सविता अग्रवाल,शीतल अग्रवाल  सहित काफी संख्या में सभी महिलाओं  ने पूड़ी बेलकर, एवं स्वयं भंडारे का प्रसाद  बांट कर अपनी सहभागिता निभाई। ।माता का भंडारा प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़  पड़ी , दुर्गा मंदिर में  दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा लगभग 30 वर्षों से पूजा अर्चना  करवाया जा रहा है। इस वर्ष जजमान के रूप में अमित कालू सपत्नीक पूजा आराधना कर रहे है ।महिला समिति की श्रद्धा गोयल ने  बताया हमारी महिला ग्रुप के द्वारा पिछले  कई वर्षों से माता रानी के दरबार में भंडारा  का आयोजन किया जाता जिसमें सभी महिलाओं का भरपूर सहयोग मिलता सभी महिलाएं कुछ धनराशि आपस में इकट्ठा कर यह भंडारे का आयोजन करती है एवं माता रानी से सभी के कल्याण की कामना करती है।

Related Articles

Latest