Uncategorized

अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में अग्र समाज ने भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई  महाराज अग्रसेन जी की जयंती , शोभा यात्रा का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत ,,,

मनोज कुमार सिंहल मीडिया प्रभारी अग्रवाल सभा पत्थलगांव पत्थलगांव ।नगर  में 22 सितंबर दिन सोमवार  आश्विन शुक्ल प्रतिपदा  के दिन धूमधाम से महाराज अग्रसेन  जी की जयंती से मनाई गई।जिसमें शाम को भव्य शोभायात्रा तीनों मार्गों पर  निकली गई, इस दौरान अग्रसेन चौक में पहुंचकर जमकर आतिशबाजी कर  समस्त आग्रजनो की उपस्थिति में भगवान अग्रसेन जी आरती  की गई । ढोल ताश एवं दी जे  की धुन पर सुसज्जित रथ  में भगवान अग्रसेन व माता माधवी  एवं दूसरे रथ में रामलला एवं तीसरे रथ में माता लक्ष्मी की  जीवंत झांकी निकाली गई। झांकी का जगह-जगह अग्र बंधुओं ने आरती उतारकर स्वागत किया। शोभायात्रा में अंबिकापुर रोड में रामलाल अग्रवाल, रामनिवास जिंदल, ब्रम्ह प्रकाश अग्रवाल,सिक्ख समाज, ब्राहम्ण समाज, मंडी दुर्गा उत्सव समिती, जशपुर रोड में  समाजसेवी ताराचंद अग्रवाल, नया बाजार परा में कृष्ण गर्ग एवं ओम मसाला  की ओर से एवं  बस स्टैंड चौक पर रूपेश अग्रवाल ,रायगढ़ रोड में mp  गारमेंट की तरफ से जलपान की व्यवस्था की गई थी।

ताराचंद जी के यहां जलपान के दौरान की तस्वीर
शोभायात्रा में शामिल अग्र महिलाएं

शोभायात्रा के दौरान भगवान अग्रसेन और माता माधवी की जीवंत झांकी निकाली।

आज की अग्रसेन महाराज की जयंती के  कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के रूप में ,अग्र अलंकरण समारोह अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय संयोजिका जो कि रायपुर निवासी है , माननीया डॉ अनीता अग्रवाल आई हुई थी एवं इनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीया श्रीमती अमन सतीश अग्रवाल बिलासपुर  भी उपस्थित रही ,वही कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल सभा के अध्यक्ष परशुराम अग्रवाल कर रहे थे। कार्यक्रम में  संभागीय अग्रवाल महासभा अध्यक्ष पवन अग्रवाल, सभा के सचिव अनिल मित्तल, महिला मंडल की अध्यक्ष सरोजअग्रवाल नवयुवक समिति के अध्यक्ष सी ए दिवाकर अग्रवाल मौजूद रहे। 

इस दौरान सर्वप्रथम  मंच पर भगवान अग्रसेन की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर आरती की गई। मंच संचालन अंकित बंसल एवं अंकित विजय गर्ग ने किया।डॉ अनीता अग्रवाल का परिचय देते हुए मंच संचालक अंकित बंसल ने बताया कि ये एक ऐसा नाम है जो शिक्षा,शोध,और समाजसेवा तीनों क्षेत्रों में मिशाल बन चुका है, पर्यावरण विज्ञान में पी एच डी और डबल गोल्ड मेडल के साथ35 से अधिक शोधपत्र अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित हो चुके है, अमेरिका सेयूरोप तक अनेक देशों में भारत का गौरव बढ़ाया।प्रोफेसर विभागाध्यक्ष और दिन के रूप में शिक्षा जगत में योगदान तो दूसरी तरफ समाजसेवा में अनगिनत संस्थाओं का नेतृत्व। अपनी सरलता,सेवा और समर्पण से उन्होंने हर हृदय पर अमिट छाप छोड़ीहै।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि  अमन सतीश जी ने  इस दौरान कहा कि हम  सभी अग्र लोगों को महाराज अग्रसेन जी के सिद्धांतों पर एवं उनकी बनाई रीति नीति का पालन करते हुए  अपने जीवन में चलना चाहिए ये ही हमारे लिए सच्ची अग्रसेन जयंती होगी।यह पर ,,, लंबे समय तक उन्होंने मेहनत कर लगातार नौ दिनों तक चलने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम का बेहतर रूप से संचालन किया।

अग्रवाल सभा के अध्यक्ष परशुराम अग्रवाल ने आने वाले वर्ष में अग्रसेन जयंती और वृहद रूप में मनाने की बात कही।

अग्रवाल नवयुवक समिति के अध्यक्ष दिवाकर अग्रवाल  ने सफल आयोजन के लिए विभिन्न समिति व अपनी टीम की सराहना की। उनका कहना था कि सबके सहयोग से ही लंबे समय तक चलने वाला कार्यक्रम सफल हो सका। हल्के बारिश को देखते हुए भी  शोभा यात्रा में महिलाओं बच्चों एवं पुरुषों की सराहनीय उपस्थिति रही,।

संभागीय अग्रवाल महासभा अध्यक्ष पवन अग्रवाल  ने समाज को एकता के सूत्र में बंधकर रहने की बातें कही। उनका कहना था कि समाज को तोड़ने से ज्यादा जोड़ने में ध्यान लगाने की जरूरत है। समाज के किसी भी व्यक्ति को अपने विचारों को समाज पर भारी नहीं होने देना चाहिए।

अग्रसेन जयंती के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची अनीता जी  ने  अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि मैं यह मुख्य अतिथि नहीं हु मै अपने के बीच अपना बन के आई हूं हमें अग्रसेन जी के बताए मार्गो पर चलकर अपने जीते जी सतयुग  एवं रामराज्य की  स्थापना करना चाहिए  मुझे आप लोगों को बताने में खुशी हो रही है कि हमारे समाज के कुछ प्रतिनिधि एक दशक पहले एक प्रतिवेदन लेकर  राष्ट्रपति भवन गए थे  जिसमें महाराजा  अग्रसेन की जगह भगवान अग्रसेन करने को लेकर था ,यह प्रतिवेदन पारित हो गई है एवं भगवान बोलने एवं लिखने की अनुमति मिल गई है। हम सभी बोलने की भाषा में,लिखने में पहले से काफी स्थानों पर देखने सुनने को मिला है अब हम  अग्रवाल को अभिवादन में भी जय अग्रसेन बोले,एवं अपने अपने घरों में भगवान अग्रसेन जी की आरती करे।उन्होंने एक महत्वपूर्ण बात पर जोर दिया कि सभी अग्र बंधुओं को अपने  गोत्र  एवं  देशगांव के नाम की जगह अपने नाम के आगे अग्रवाल लिखे ।

  अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष सरोज गर्ग  महाराज अग्रसेन जयंती की खूब बधाई दी एवं हर कार्यक्रम में महिला शक्ति की बढ़ चढ़कर उपस्थिति को लेकर उनका विशेष धन्यवाद किया।

कुछ प्रतियोगियों के इनाम मंचस्थ अतिथियों के  कमलों से दिया गया । अंत में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया  कार्यक्रम समापन की घोषणा सचिव हर्षित विजय अग्रवाल ने आए अतिथियों का आभार प्रदर्शन कर  साथ ही अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद दिया ।

Related Articles

Latest