Uncategorized

अग्र महोत्सव 25 के आज  बुजुर्गों के लिए सबसे बेहतरीन  कार्यक्रम  “कभी हमारे जमाने में ” का आयोजन किया गया

मनोज कुमार सिंहल मीडिया प्रभारी अग्रवाल सभा पत्थलगांव पत्थलगांव।जैसे जैसे अग्रसेन जयंती करीब आ रही है वैसे वैसे प्रतियोगिताओं में रोमांच बढ़ता जा रहा है , इसी कड़ी में आज की शाम रविवार को बेहद खाश रही, जिसमें पत्थलगांव के इतिहास में पहली बार सबसे बेहतरीन प्रतियोगिता “कभी हमारे जमाने में” रखी गई जिसका ध्येय वाक्य “यह शाम होगी समर्पित उन सुनहरे पलो को,जिन्होंने हमें सिखाया -रिश्ते निभाने की असली कला”  का था जो कि साठ वर्ष के ऊपर के दंपत्ति लोगों के लिए थी ,इसमें अपने जमाने में बिताए पल,बचपन की यादें,मजेदार घटनाएं,संघर्ष या पुरानी यादें आदि से जुड़ी बातों से संबंधित अभिनय या किस्सा  मारवाड़ी भाषा में सुनाना था। साठ साल से ऊपर के बुजुर्ग दंपतियों को स्टेज में परफॉर्म करते देख सभी अग्रसामुदय  ने जोरदार तालियों से उत्साहवर्धन किया। इसके लिए समिति सदस्यों ने  बहुत अच्छी तैयारी कर रखी थी, ससम्मान सभी प्रतिभागियों को मंच तक लाया गया एवं उन्हें मोमेंटो प्रदान किया गया चूंकि यह एक प्रतियोगिता के रूप में नहीं थी इसीलिए सभी परफॉर्मेंस पर बुजुर्गों का सम्मान किया गया

मुरारी लाल जी

सबसे पहले मुरारी लाल अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी जी ने शानदार प्रस्तुति देते हुए अपने  शादी के बाद पहली बार सदूराल जाने का वाक्या सुनाया जिसमें उन्होंने बहुत सुंदर गाना गया ,एवं जमकर तालिया बटोरी।

रामनिवास जिंदल जी

इसी तरह  रामनिवास जिंदल एवं उनकी धर्मपत्नी सरोज जिंदल ने भी अपने जमाने के खट्टे मीठे अनुभव सुनाए एवं गाने के माध्यम से पूरे परिवार को स्टेज में बुलाकर  डांस भी किया ,

राजेंद्र लुदानीया एवं संतोषी देवी का मोमेंटो देकर सम्मान  किया गया
राजेंद्र लुदानीया जी

अगली कड़ी में राजेंद्र प्रसाद लुढानिया एवं उनकी धर्मपत्नी संतोषी देवी  ने भी बहुत ही सुंदर ढंग से अपने जमाने के जोरफोल हनुमानंदिर से सम्बंधित जानकारी को  इस मंच के माध्यम से प्रस्तुत किया एवं अपने बाजार जाने के दिनों में कैसे संघर्षों का सामना किया  उसका बखान किया ,उपस्थित सभी अग्र समाज के लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से पूरे पंडाल को गुंजायमान कर दिया 

इनके पुत्र मनोज सिंहल एवं मुकेश सिंहल ने   नवयुवक समिति का  इस अदभुत कार्यक्रम के लिए दिल शसे धन्यवाद  कर कहा कि जो लोगों ने आजतक मंच में एक शब्द नहीं बोला था उनको आप लोगों ने आज इस अग्रसेन भवन के मंच पर से सम्मान यह अवसर प्रदान किया उसके लिए पुरी समिति धन्यवाद की पात्र है,

जग्गी सिंहल जी

अगले परफॉर्म जगदीश जग्गी सिंहल एवं उनकी धर्मपत्नी धर्मदेवी सिंहल जी ने दिया जो कि  बच्चों को बाहर पढ़ने आदि विषय पर था, पहली बार इस तरह परफॉर्म करते देख परिजनों का उत्साह भी चरम पर था उसके बाद सभी लुढ़निया परिवार ने मंच पर जोरदार डांस के अपनी खुशी जाहिर की

श्यामलाल सिंहल जी

,अगले परफॉर्म श्यामलाल सिंहल एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या देवी का रहा जिन्होंने खूबसूरत अंदाज में पहले के जमाने में बेटी के होने पर  खुशी नहीं मनाई जाती थी एवं इसे ज्यादा पढ़ाया नहीं जाता था,उसे बोझ समझा जाता था ,,

अगली प्रतुति में बिनोद गर्ग एवं उनकी धर्मपत्नी शशि गर्ग ने दी उन्होंने अपना जीवन परिचय एवं बच्चों की परवरिश के बारे में बताया एवं कैसे उनके परिवार के घूंघट प्रथा को समाप्त किया इसका जिक्र कर बखान किया ,

शिवचंद्र बंसल जी

अगली कड़ी में शिवचंद्र बंसल एवं उनकी धर्मपत्नी  ने भी  प्रस्तुति के माध्यम से समाज को अच्छ संदेश देने की कोशिश की।

राजकुमार अग्रवाल

अंतिम परफॉमेंस राजकुमार लाला गर्ग एवं अग्रवाल सभा की संरक्षक इनकी धर्म पत्नी चंदा गर्ग  ने शानदार प्रस्तुति देते हुए अपने जमाने में बिताए पलो को साझा किया एवं सुंदर डांस के साथ पूरे परिवार ने भी उनके साथ डांस के अपनी खुशी का इजहार किया।

  कार्यक्रम की रूपरेखा से लेकर सबसे ज्यादा मेहनत अनूप अशोक मित्तल के द्वारा किया गया ,।कार्यक्रम का मंच संचालन शुभम सुंदर गर्ग के द्वारा बहुत ही बखूबी किया गया एवं शेरों शायरी से लोगों का मनोरंजन भी किया।निसंदेह इस आयोजन के लिए नवयुवक समिति के सदस्य बधाई के पात्र है जो कि उन्होंने इसी सोच रखी। एवं कार्यक्रम को सफलता की बुलंदियों पर पहुंचाया।

कार्यकम  अनूप मित्तल

नवयुवक समिति के अध्यक्ष दिवाकर अग्रवाल ने कहा कि है लोग इस कार्यक्रम को आयोजित कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे है बुजुर्गों का आशीर्वाद हम सबको मिला पूरी समिति भाग लिए प्रतिभागियों का रहे दिल से शुक्रिया करते उनका आशीर्वाद हम सब पर बना रहे।

एंकरिंग करते शुभम सुंदर गर्ग

Related Articles

Latest