Uncategorized

अग्रसेन जयंती पर हुआ भव्य आनंद मेला का आयोजन, शादी की थीम एवं  व्यंजन एवं गेम्स स्टाल रहे आकर्षण का केंद्र,,,

मनोज अग्रवाल पत्थलगांव। अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में नगर में अग्रवाल नवयुवक समिति के तत्वावधान में आनंद मेले का  जानदार  शानदार आयोजन हुआ। खेल, व्यंजन और मनोरंजन की विविधता ने बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को रोमांचित कर दिया।

इस बार आनंद मेले को खास बनाने के लिए विशेष थीम ‘अग्रवाल वेडिंग विद बैंड-बाजा बारात’ रही। इसका खास आकर्षण रहा ‘बेस्ट बाराती’ और ‘बेस्ट बाराती फीमेल’ का चयन। आयोजकों ने नियम बनाया था कि,’यह शादी नकली है, पर गेटअप असली होना  चाहिए।’  सर्वप्रथम अग्रसेन महाहराज की आरती शाम 7 बजे कर आनंद मेला की  शुरुआत  अग्रलसभ अध्यक्ष परशुराम अग्रवाल एवं सदस्य ,साथ ही अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष सरोज सुनील गर्ग एवं महिला सदस्यों  से रिबन काटकर  कराई गई। अध्यक्ष  ने एवं हाथों में मेहंदी लगवाकर  छोटी सी इस शादी थीम की रस्म  भी निभाई। जो कि सराहनीय रहा। करीबन सभी अग्रवाल परिवारों की उत्साह जनक उपस्थिति ने  आनंद मेला के माहौल में चार चंद लगा दिए।

यह कार्यक्रम समाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक उत्साह का अद्भुत उदाहरण रहा,

जिसमें स्वादिष्ट व्यंजन, पारंपरिक परिधान, खेल और संगीत ने सभी को आनंदित किया। मेला में समाज की दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने ढोकला,सांभर बड़ा, मूंग चिल्ला।,देहाती बड़ा, कटलेट,पावभाजी, चाउमिन, पनीर चिल्ली, स्वीट कॉर्न,फिंगर चिप्स,चाट गुपचुप, मिठाइयां ,पेस्ट्री और मोमोज जैसे व्यंजनों के स्टॉल लगाए। इन स्टॉलों से एकत्र हुई राशि का उपयोग भगवान अग्रसेन की जयंती के मुख्य कार्यक्रमों के आयोजन में किया जाएगा। इसके अलावा 20 से अधिक बच्चों ने अलग-अलग प्रकार के गेम स्टॉल लगाकर अपनी सहभागिता दिखाई, जिससे कार्यक्रम में और भी अधिक रचनात्मकता और उत्साह देखने को मिला। इस आयोजन में समाज के लोगों ने पारंपरिक शादी के परिधान पहनकर भाग लिया, जिससे माहौल में पारिवारिक अपनापन और उल्लास देखने को मिला जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जमकर डांस किया।

लुदानिया बहुओं के स्टाल में पधारे वरिष्ठ जन

इस अवसर पर अग्रवाल नवयुवक समिति के अध्यक्ष दिवाकर अग्रवाल, सचिव हर्षित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनमोल गोयल और उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल सहित कई समाजसेवी उपस्थित रहे। समिति के उपाध्यक्ष कान्हा सुनील एवं सलाहकार आयुष सतीश गर्ग नेबताया कि समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी से यह मेला सफल हुआ है और आगामी जयंती समारोह को भी भव्य रूप देने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह आनंद मेला न केवल एक सांस्कृतिक उत्सव था, बल्कि समाजिके सहयोग और और उत्साह का भी प्रतीक बन गया, जिसमें हर आयु वर्ग के लोगों ने अपनी भूमिका निभाई। वहीं स्टाल में प्रथम स्थान पर मीना गोयल सुमन एवं ज्योति मित्तल  का स्टाल रहा द्वितीय में लुदानिया बहु साऊथ इंडियन डिश ढोकला सांभर बड़ा एवं मूंग चिल्ला  का स्टाल रहा । जिसमें भी स्वाद चखा उसने ही लुदानिया बहुओं की तारीफ की। तृतीय में  सुमन रूपेश अग्रवाल एंड पार्टनर इनका स्टाल  चाइनीज  रहा

रिंग गेम में प्रथम लक्ष्य सिंहल की टीम

।इसी तरह गेम की प्रतियोगिता के विजेता रहे ,प्रथम. लक्ष्य मनीष सिंहल ,आरव आलोक गर्ग,नीरव गर्ग, वसु सिंहल की  टीम रही।  द्वितीय पुरस्कार आदित्य  सचिन मित्तलअग्रवाल तृतीय तेजस अग्रवाल एवं टीम  रही।  इसी तरह आनंद मेला अनोखे इनाम बेस्ट दुल्हा-दुल्हन कपल चिराग गोयल एंड वाइफ। बेस्ट ब्राइड्स मेड ईशा सिंघल दुल्हे का दोस्त सी.ए. दिवाकर अग्रवाल सभी विजई प्रतियोगियों कोअग्रवाल नवयुवक समिति ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी –

एंकर का डांस
मेहंदी थीम में फोटो सेशन
नवयुवकों का फुल एंजॉय

Related Articles

Latest