अग्र महोत्सव पत्थलगांव 2025के उपलक्ष्य में आज महिलाओं एवं बालिकाओं के विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,,,

मनोज सिंहल मीडिया प्रभारी अग्रवाल सभा पत्थलगांव । अग्रसेनजयंती के 53 वर्ष के उपलक्ष में आयोजित विभिन्न प्रकार की स्पर्धाएं हो रही है पिछले तीन दिवस से लगातार महिलाओं,बच्चों एवम पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता लगातार कराई जा रही है जिसमें आज का दिन खासकर महिलाओं एवं बालिकाओं की प्रतियोगिताओं के लिए निर्धारित था।जिसमें प्रात 11 बजे मोर छड़ी प्रतियोगिता हुई ,जिसमें करीबन 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया एवं सबने बहुत ही सुंदर एवं आकर्षक ढंग से मोर छड़ी सजाई थी, निर्णायकों ने बहुत ही सूझ बुझ से निर्णय किया।देखने वाले उपस्थित सभी लोगों ने देखकर एक ही शब्द कहा कि वाह बहुत सुंदर एक से एक।।इस विषय पर मीडिया प्रभारी मनोज सिंहल से चर्चा करते हुए, अध्यक्ष परशुराम अग्रवाल ने कहा कि हमारे समाज में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है सभी कार्यक्रम में बहुत ही तारीफे काबिल प्रस्तुति हो रही है, और इस तरह अग्रसेन जयंती के अवसर सभी अग्र समाज के लोगों को एक मंच मिल जाता है जिससे छुपी हुई प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है।जिससे वे आगे जाकर समाज एवं देश का नाम रोशन कर सके।



मोर छड़ी बनाओ प्रतियोगिता के विजेताजिसमें प्रथम अंशिका मित्तल/ हैप्पी मित्तल,द्वितीय आर्ची अग्रवाल/ राहुल अग्रवाल
तृतीय रक्षा अग्रवाल/ विष्णु अग्रवाल एवं शीतल राजेश गर्ग रहे।




इसी प्रकार अगली प्रतियोगितायाददाश्त प्रतियोगिता के विजेता प्रथम रीना अग्रवाल/ अमित अग्रवाल दूसरे स्थान पर विधि सिंघल/ नरेश सिंघल एवं तृतीय प्रीति मित्तल/ राहुल मित्तल रहे ।

इसी प्रकार स्लो स्कूटी मेंप्रथम सांझी मित्तल/ संतोष मित्तल,द्वितीय सोनिया अग्रवाल/ श्याम अग्रवाल
तृतीय प्रिंसी तायल/ अजय तायल रहे। इसी प्रकार शाम को नोट गिने
पासिंग द डाइज बालिका एवं महिला

Passing the dice (महिला) के विजेता
1st बबिता अग्रवाल/ प्रेम अग्रवाल
2nd पूजा गर्ग/ अंकुर गर्ग
3rd रूचिता जिंदल/ बंटी जिंदल

नोटगिनो प्रतियोगिता में भी बालिकाओं एवं महिलाओं ने बढ़चढकर नोट गिने ,जिसमें सबसे ज्यादा नोट
सोनिया अग्रवाल/ श्याम अग्रवाल ने गिनकर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया वही दूसरे स्थानपर
अनामिका पिंटू अग्रवाल एवं तृतीय स्थान पर
पूजा सिंघल पिता नटवरगोपाल सिंघल रहे।


वहीं आज की सबसे चैलेंजिंग प्रतियोगिता फेंटा पियो रही जिसमें ऋषिका सुमित सिंहल ने सबको पछाड़ते हुए 1 मिनिट में 3 फेंटा पी कर प्रथम स्थान हासिल किया वही दूसरे स्थान पर पूनम अग्रवाल/ अनिल अग्रवाल एवं तीसरे स्थान पर अंशु अग्रवाल/ राकेश अग्रवाल रहे ।

रस्सा खींच प्रतियोगिता ,रस्सा खींचो (बालिका/महिला)
1st राधिका अग्रवाल एंड टीम
2nd अंशु अग्रवाल एंड टीम

महिलाओं की खास पसंद को देखते हुए इस बार समिति सदस्यों ने गुपचुप खाओ प्रतियोगिता भी रखी ,जिसमें विजेताओ में
प्रथम प्रीति अग्रवाल/सुनील अग्रवाल द्वितीय आंचल अग्रवाल/विकास अग्रवाल,तृतीय प्रिया गोयल/अमित गोयल

बिंदी लगाओ में
1st अंशु अग्रवाल/ राकेश अग्रवाल
2nd रीना गर्ग/ प्रवीण गर्ग
3rd श्रुति अग्रवाल/ मनीष अग्रवाल
सभी प्रतियोगिताएं बहुत ही उम्दा तरीके से नवयुवक समिति के सदस्य दिन रात कड़ी मेहनत से संपन्न करा रहे है। नवयुवक समिति के उपकोषाध्यक्ष शुभम सुंदर लाल गर्ग ने बताया कि हम सभी सदस्य कड़ी मेहनत से एवं अग्रवाल सभा, अग्रवाल महिला मंडल के मार्गदर्शन से सभी प्रतियोगिताओं को सफल बनाने की कोशिश कर रहे है। अभी तक की सभी प्रतियोगिताओं में सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है, एवं कार्यक्रम को बुलंदियों पर पहुंचकर, कार्यक्रमों को सफल बनाया है।जिससे हम सभी नवयुवक समिति के सदस्यों का मनोबल बढ़ाया है।



