मीठा बनाओ प्रतियोगिता से पत्थलगांव अग्र महोत्सव 25 का भव्य शुभारंभ ,अग्रसेन चौक से पूजा अर्चना कर ,ध्वज के साथ अग्रसेन भवन पहुंच कर किया गया आगाज,,,

बारिश में भी बना रहा उत्साह, भगवान अग्रसेन की आरती कर लाल ध्वज के साथ निकली शोभायात्रात
मनोज सिंहल ,मीडिया प्रभारी पत्थलगांव।भगवान अग्रसेन जी की 53वीं जयंती मनाने के लिए कार्यक्रमों की सोमवार से शुरुआत की गई। सैकड़ों की संख्या में अग्र बंधु एवं अग्रमहिला मंडल ने रायगढ़ रोड स्थित भगवान अग्रसेन चौक में पहुंचकर, पंडित भक्ता महाराज जी एवम समस्त अग्रजनो के द्वारा पूजा अर्चना कर अग्र ध्वज लेकरअग्रसेन भवन तक अग्र भजनों एवम जयकारों के साथ पद यात्रा कर अग्रसेन भवन पहुंचकर,भव्य आरती के पश्चात कार्यक्रमों का आगाज किया गया। झमाझम बारिश ने कार्यक्रम में विघ्न डालने की भरपूर कोशिश की पर अग्र बंधुओं के हौसलों को बारिश डगमगा नहीं पाई। भरी बारिश के बीच अग्र बंधुओं ने भगवान अग्रसेन की आरती की।


इस दौरान वहां से लाल ध्वज थामे पैदल अग्रसेन भवन तक पहुंचे। इस क्रम में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष परशुराम अग्रवाल एवं सरगुजा संभागीय अग्रवाल महासभा अध्यक्ष पवन अग्रवाल सचिव अनिल मित्तल पूर्व अध्यक्ष मदन बंसल एवं सभी अग्र बंधु ने रिबन काटकर जयंती के कार्यक्रम की शुरूआत कराई ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मधुसूदनगोयल, प्रवीण गर्ग, दीनू अग्रवाल,बंटी एसटीडी ,जितेंद्र दबंग,अनिल अग्रवाल, आशीष mp,संरक्षक गण, ब्रह्मप्रकाश अग्रवाल, रामलाल अग्रवाल, सहकोषाध्यक्ष खजांची अग्रवाल, सहसचिव नरेश अग्रवाल, महावीर अग्रवाल,अध्यक्ष दिवाकर अग्रवाल, सचिव हर्षित विजय गर्ग, कोषाध्यक्षअनमोल अग्रवाल, महिला मंडल की अध्यक्ष सरोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष नेहा गोयल व अन्य अग्र बंधु व महिलाएं मौजूद थी।

नवयुवक समिति ने कई स्पर्धा का आयोजन किया
नवयुवक समिति ने जयंती की पहली प्रतियोगिता मीठा बनाओ सम्पन्न कराई, जिसमें प्रथम स्थान पर
1st भावना गर्ग/ प्रमोद गर्ग
2nd निधि सिंघल/ नरेश सिंघल
3rd मंजू अग्रवाल/ विष्णु अग्रवाल
3rd श्वेता गोयल/ अमित गोयल ने प्रतियोगिता अपने नाम करी।
आज नवयुवक समाती ने आईपीएल की तर्ज पर होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में बोली लगाकर टीम का चयन भी किया गया । कुल 14 टीमों के ऑनर बनाए गए थे जिसमें सैकड़ों अग्रवाल नवयुवकों की उनके काबिलियत के अनुसार टीम ऑनर ने बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। हैप्पी गर्ग सबसे महंगे खिलाड़ी बीके।

आज की बहुत अच्छी प्रतियोगिता में मिटी से गणेश बनाओ रही जिसमें काफी संख्या में महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया ,जिसमें प्रथम पायल राजीव गर्ग,द्वितीय खुशी सुनील अग्रवाल,तृतीय स्थान में आंचल सिद्धांत अग्रवाल रहे,सभी में एक से बढ़कर एक गणेश जी की मूर्ति बनाई थी ,निर्णायकों को निर्णय लेने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।


कार्यक्रम की शुरुआत में नवयुवक समिति के अध्यक्ष दिवाकर अग्रवाल व सचिव हर्षित गर्ग ने सभी प्रतियोगियों को कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की एवं शुभकामनाएं दी।अग्रवाल नवयुवक समिति के सचिव हर्षित विजय गर्ग ने कहा कि भगवान अग्रसेन जी जयंती इस वर्ष बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हमलोगों को सभी प्रतियोगिताओं को सद्दभावनापूर्ण ढंग से मनाया जाना चाहिए एवं समाज के सभी वर्ग के लोगों द्वारा इन विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अधिक से अधिक समाज के लोगों की उपस्थिति देकर कार्यक्रमों को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाए। नवयुवक समिति ने पूरी महोत्सव को सफल बनाने के लिए खूब मेहनत की है जिसमें समिति की टीम विष्णु सुनील मित्तल ,कुशल अतुल अग्रवाल ,कान्हा सुनील अग्रवाल सहसचिव दीपक प्रीतम अग्रवाल श्रेया अशोक गर्ग कोषाध्यक्ष अनमोल राजेश गोयल संयोजक निकेत शंकर अग्रवाल सलाहकार आयुष सतीश गर्ग सदस्य केशव सूरज अग्रवाल, कृष पुरुषोत्तम अग्रवाल, स्पर्श अग्रवाल ,निश्चल ,अक्षत देवेश अग्रवाल ,अनुभव नरेश अग्रवाल, कृष्णा कपिल अग्रवाल, आदित्य नरेश अग्रवाल, यश संजय अग्रवाल, कृष्णा अनिल अग्रवाल ,आर्यन पवन अग्रवाल का विशेष योगदान है।



