अग्रसेन जयंती की 53 वी जयंती मनाने हेतु अग्र पत्रिका एवं पीडीएफ का विमोचन, अग्रवाल सभा अध्यक्ष एवं संभागीय महासभा के अध्यक्ष के कर कमलों एवं अग्र नवयुवक समिति की टीम की उपस्थिति में किया गया,,,

मनोज सिंघल,पत्थलगांव। आज अग्रसेन भवन में भगवान अग्रसेन जी 5148 वीं जन्म जयंती एवं पत्थलगांव अग्रवाल समाज की 53 वी जयंती मनाने हेतु सायं 4 बजे एक कार्यक्रम रखा गया। जिसमेंसर्वप्रथम भगवान अग्रसेन जी की आरती के बाद 15 सितंबर से 22 सितंबर तक चलने वाले एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए अग्र पत्रिका का एवम पीडीएफ का विमोचन किया गया ।


संभागीय अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष पवन अग्रवाल,अग्रवाल सभा अध्यक्ष परशुराम अग्रवाल ,सचिव अनिल मित्तल ,कोषाध्यक्ष रामनिवास जिंदल ,संरक्षक गण रामलाल अग्रवाल,ब्रह्मप्रकाश अग्रवाल,मुरारीलाल अग्रवाल,बजरंग अग्रवाल,सत्यप्रकाश अग्रवाल की उपस्थित व अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष सरोज सुनील अग्रवाल, संरक्षक चंदा गर्ग ,पूजा अग्रवाल,लक्ष्मी मित्तल,मंजू गर्ग,मीनू सिंहल,सुनीता सिंहल,मोनिका अग्रवाल, एवं काफी संख्या में अग्र महिलाओं की गरिमामई उपस्थिति भी रही।


अग्र पत्रिका का विमोचन के मौके पर अग्रवाल नवयुवक समिति के अध्यक्ष सी ए दिवाकर अग्रवाल, सचिव हर्षित विजयश्री कोषाध्यक्ष अनमोल राजेश गोयल,उपाध्यक्ष विष्णु सुनील मित्तल,कुशल अतुल अग्रवाल, कान्हा सुनील अग्रवाल, उप कोषाध्यक्ष शुभम सुंदर गर्ग सौरभ शुभकरण मित्तल,सहसचिव दीपक प्रीतम बंसल ,श्रेय अशोक गर्ग, एवं टीम में केशव सूरज,कृष पुरुषोत्तम,स्पर्श सतीश,निश्चल नरेश,अक्षत देवेश ,अनुभव नरेश,कृष्ण कपिल,आदित्य नरेश ,यश संजय, कृष्णा अनिल,आर्यन पवन एव युवाओं की टीम द्वारा बड़े उत्साह पूर्वक विमोचन में अपनी भागीदारी निभाई। 7 दिनों तक चलने वाले दर्जनों प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है जिसमें अग्रवाल समाज के नन्हे मुन्ने बच्चों से लेकर महिलाओं के लिए खास कर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है।

अग्र पत्रिका एवम पीडीएफ विमोचन कार्यक्रम में समाज के,प्रयाग राज अग्रवाल,विजय श्री अग्रवाल,अजय बंसल,मनमोहन गोयल,सत्तू अंकुर ,विनोद अग्रवाल,किरोड़ी अग्रवाल,खजांची लाल,कृष्ण चंद्र अग्रवाल सुशील बालाजी सुनील पेट्रोल पंप, नरेश झलक , बंटी एसटीडी,प्रमोद लाटरी ,सोशल मीडिया से मुकेश अग्रवाल,जितेंद्र दबंग,मनोज सिंहल सही कई अग्र बंधु लोग मौजूद रहे।अग्रवाल नवयुवक समिति के अध्यक्ष दिवाकर अग्रवाल एवं सचिव हर्षित विजय ने बताया कि इस वर्ष हमारे द्वारा कुछ नई प्रतियोगिताएं रखी गई है जिसमें 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों के लिए भी कपल प्रतियोगिता,एवं ढेड़ साल तक के बच्चों की घुड़लिया चलो प्रतियोगिता भी रखी गई है।


अग्रवाल सभा के सचिव अनिल मित्तल ने कहा समाज के सभी लोग पूरे उत्साह के साथ सभी कार्यक्रमों में भाग ले एवं छोटे मोटे बाद विवाद को नजर अंदाज करे, एवं किसी भी बात को लेकर नवयुवक बच्चों से न कहकर मुझे या अध्यक्ष जी को अवगत कराए ,जिसका मिल बैठकर संतोषप्रद समाधान निकला जायेगा। एवं अग्रसमाज के इस जयंती रूपी कार्यक्रम में सभी अग्रवाल समाज के लोगों से सहयोग की अपील की।




