Uncategorized

कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल का पत्थलगांव आगमन पर हुआ भव्य स्वागत,,,

पत्थलगांव।आज 29 अगस्त को शाम 5 बजे छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री (पर्यटन,संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व )  राजेश अग्रवाल का आगमन पत्थलगांव में  हुआ जिसमें उनका स्वागत कई जगह पर किया गया ,जिसमें उनके पुराने परिचित  जग्गी अग्रवाल ने भी अपने निवास पर पूरे गर्मजोशी से पूरे परिवार के साथ ढोल , बजा,पटाखों लड़ी से भव्य स्वागत किया एवं पुराने सम्बन्धों को ताजा किया।

ज्ञात हो कि राजेश अग्रवाल लखनपुर बहुत ही नेक दिल,नरम स्वभाव, हंसमुख ,छोटे बड़े सबका सम्मान करते हुए जनता के सेवक के रूप  में अलग पहचान रखते है,जो इनसे एक बार मिलता है इनकी मुस्कुराहट से इनका मुरीद हो जाता है ये इनकी खासियत है।

आज अगले कार्यक्रम में पत्थलगांव में दो जगह चल रही भागवत कथा जिसमें अगसेन भवन में  छापड़िया परिवार  द्वारा एवं मैरिज गार्डन में निदानीया परिवार द्वारा  आयोजित कथा में पधारकर महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया उसके बाद राजेश अग्रवाल के परिवार ज्योति प्रसाद अरुण कुमार के यहां अपने परिजनों से भेट मुलाकात कर अपनी ताई एवं बड़े भाई सतीश अग्रवाल का कुशलक्षेम जाना ।उसके बाद रेस्ट हाउस पहुंचकर मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल के नेतृत्व में  भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत कर भेंट मुलाकात की।

Related Articles

Latest