वार्ड क्रमांक 05 के पार्षद मनीष अग्रवाल द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र में फहराया गया तिरंगा झंडा,,,


पत्थलगांव। नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड no 05 में स्थित आंगनबाड़ी ,केंद्र कश्मीरी गली दर्रापारा में वार्ड के सक्रिय पार्षद मनीष अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया ,

कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चे ,महिलाएं,पुरुष सहित आसपास के लोगों ने राष्ट्रगान गाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कर देश भावना का परिचय दिया ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती प्रतिमा मिंज ने कहा कि पहली बार किसी वार्ड पार्षद द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र में झंडा फहराया गया एवं साथ ही जलपान की व्यवस्था भी की,जिसे हम सभी अभिभूत है एवं पार्षद महोदय का धन्यवाद करते है,एवं उपस्थित सभी अतिथियों का भी आभार व्यक्त करते है,वार्डवासी अजय गांधी साहू ने बताया कि ऐसा आयोजन पहली बार देखने को मिला ,की किसी पार्षद के द्वारा हमारे वार्ड में झंडा फहराया गया। पार्षद मनीष अग्रवाल ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था जिसकी खुशी में हम ये राष्ट्रीय पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते है,आज ये मेरे लिए बहुत ही गौरव का क्षण रहा जो मुझे यहां ध्वजारोहण करने का अवसर मिला आगे भी हम सभी मिलकर 26 जनवरी ,और 15 अगस्त को और भव्यता के साथ मनाएंगे।कार्यकम में सुशील कुजूर, भक्तु मिंज,कमल बड़ा, पोलूस ,रामलाल लकड़ा, विंसेंट लकड़ा,नंदू बड़ा,सचिन रोहिला,मनोज अग्रवाल बिट्टू,मुकेश साहू, सहित वार्ड मितानिन आदि उपस्थित रहे।




