अंतिम सावन सोमवारके पहले, आने वाले कांवड़ यात्रीयो के लिए लुदानीया परिवार ने किया भंडारा प्रसाद का वितरण,,,,सेवा कई वर्षों से अनवरत जारी,,,

पत्थलगांव।सावन मास के दिन रविवार को पत्थलगांव में धार्मिक उत्साह चरम पर रहा।धरमजयगढ़ अंबेटिकरा से कांवर यात्रा पिछले 32वर्षों से लगातार चली आ रही है। जिसमें विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी अंबिकापुर रोड दुर्गा मंदिर के समीप लुदानिया परिवार के द्वारा भंडारा प्रसाद वितरण किया गया अंबेटिकरा मंदिर समिति के सचिव टीकाराम पटेल ने बताया 32 वर्ष पहले की तरह कांवरियों में जबरदस्त जोश है हम प्रतिवर्ष पत्थलगांव मार्ग से किलकिला जाते हैं जिसमें पूर्व में मारवाड़ी महिला मंडल एवं युवा मंच द्वारा कई बार भंडारे का आयोजन कर कांवरियों की सेवा की है, जिसका हम सभी धर्मजयगढ़ वासी ,टारजन भारती ,अनिल पांडे,मुकेश हलदार,भीम बैरागी,आनंद भगत,सुनील भगत,लक्ष्मी चौहान,अंजना चौहान,मनोज श्यांग, आदि सदस्यों के अथक मेहनत से प्रतिवर्ष यात्रा निकाली जाती है। समस्त समिति भोले बाबा के सभी भक्त जनों का आभार जताते है उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं ।

इस दौरान भंडारे में शामिल कांवड़ियों ने भी सेवा भाव की सराहना की और लुदानिया परिवार के प्रति आभार जताया। गौरतलब है कि पत्थलगांव के निकट स्थित किलकिलेश्वर धाम में हर वर्ष धर्मजयगढ़ एवं अन्य क्षेत्रों से आने वाले हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। इस अवसर पर शिवभक्तों की आस्था और भक्ति से संपूर्ण क्षेत्र शिवमय हो उठता है। श्रद्धालु भक्तों के स्वागत और सेवा की यह परंपरा न केवल सामाजिक एकता का परिचायक है, बल्कि यह धार्मिक आस्था और सेवा भावना का भी जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करती है।भंडारा में मुख्य रूप से लुदानिया परिवार के सदस्य रामचरण अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, जग्गी अग्रवाल श्यामलाल ,बजरंग ,मनोज बिट्टूअग्रवाल,मुकेश वार्डपार्षदमनीषअग्रवाल ,अमित,सुमित गोलू, अशोक,अक्षत अमन सहित मंदिर समिति से कल्लू अग्रवाल ,सत्तू, शेखर रोहिल्ला, एवं अन्य ने बढ़-चढ़कर सेवा प्रदान की।




