Uncategorized

अग्रवाल सभा पत्थलगांव एवं महिला मंडल के द्वारा ,नव निर्वाचित संभागीय अग्रवाल महासभा अध्यक्ष , नगरीय चुनावों,पंचायत चुनाव में चुने गए सदस्यों  एवं धार्मिक रामकथा के आयोजक के  लिए भी  गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।।

: मनोज अग्रवाल पत्थलगांव ।अग्रवाल सभा पत्थलगांव एवं अग्रवाल महिला मंडल के द्वारा नव निर्वाचित संभागीय अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष,नगरीय निकायों और ग्राम  पंचायतों में निर्वाचित अग्रसमाज के प्रतिनिधियों एवं धार्मिक आयोजन रामकथा कराने  वाले के लिए  अग्रसेन भवन पत्थलगांव में ‘अग्र गौरव सम्मान’ समारोह का आयोजन किया गया।

इस गरिमामय कार्यक्रम में पत्थलगांव अग्रवाल सभा क्षेत्रांतागत  निर्वाचित अग्रपार्षदों अजय बंसल उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद पत्थलगांव,एवं उनकी पार्षद धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता बंसल  एवं वार्ड नंबर 05 से पार्षद मनीष अग्रवाल (बंटू) और पंचायतों के निर्वाचित जन प्रतिनिधियों सदस्यों सुखरापारा के पंच  अंशुल अग्रवाल एवं संभागीय अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष आदरणीय पवन अग्रवाल एवं रामकथा का भव्य आयोजन कराने वाले अग्रबंधु सुरेश अग्रवाल को उनकी समाज और क्षेत्र में विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित कर उन्हें स्मृति चिन्ह  के रूप भगवान अग्रसेन की सुंदर मूर्ति भेंट किया  गया। इस अवसर पर  अग्रवाल महिला मंडल एवं अग्रवाल समुदाय के कई गणमान्य व्यक्ति और पदाधिकारी भी मौजूद थे।



‘अग्र गौरव सम्मान’ समारोह का आयोजन नगरीय निकाय और जिला पंचायत स्तर पर निर्वाचित अग्रवंशी प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाने और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से किया गया था। इस तरह के आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों के जनप्रतिनिधियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें अपने क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सभा को निर्वाचित महासभ अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने भी संबोधित करते हुए कह  की मुझे अच्छे मतों से जितने के लिए आप सबकविशेष रूप से आभार व्यक्त करता हु और  कहा कि वे आगे भी अपने निर्वाचित संभागीय क्षेत्र के विकास और जनसेवा के कार्यों में  निस्वार्थ भाव से समर्पित रहेंगे। कार्यक्रम में अग्रवाल सभा अध्यक्ष परशुराम अग्रवाल,सचिव अनिल मित्तल,खजांची जिंदल,कृष्ण गर्ग,सुंदर गर्ग,मनमोहन गोयल,बजरंग जी आरामिल, रामचरण अग्रवाल,पवन श्रीगारिका,पवन गर्ग,रूपेश कुमार अग्रवाल,अंकुर गोयल,रामनिवास जिंदल,सत्तू अंकुर,नरेश झलक, प्रवीण गर्ग, मनोज सिंहल,जितेंद्र खबर, सहित महिला अग्रवाल सभा से अध्यक्ष सरोज गर्ग,पूजा ,लक्ष्मी मित्तल,मीना गोयल,कुसुम लता गर्ग,मोनिका ,सहित कई आग्रमहिलाएं भी उपस्थित रही।

Related Articles

Latest