पंडित श्री राजन महाराज के श्रीमुख से राम कथा का हजारों लोगों ने किया श्रवण , राम कथा के मुख्य यजमान सुरेश अग्रवाल के अगुवाई में भव्य कलश यात्रा के साथ श्री राम कथा की नौ दिवसीय यात्रा का किया गया शुभारंभ


ओपीपत्थलगांव के मैरिज गार्डन मेंनौ दिवसीय श्री राम कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया गया ।कलश की स्थापना की गई ।पंडित राजन महाराज द्वारा राम चरितमानस की महिमा का विस्तार से वर्णन कर कथा का शुभारंभ किया गया

हजारों लोगों की उपस्थिति के बीच पंडित राजन महाराज द्वारा श्री राम कथा का रसपान कराया गया कथा में श्रोताओं ने बड़े सुंदर ढंग से कथा का रसपान किया गया ।पंडित राजन महाराज द्वारा बताया गया कि रामचरित मानस पूज्य पद गोस्वामी तुलसीदास जी की अवधिभाषा में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन प्रसंग है जिसमें हमें एक पुत्र के रूप में एक पति के रूप में एक भाई के रूप में एक आज्ञाकारी पुत्र का बोध करता है कि हमें अपने जीवन में कैसे जीना है इसका वर्णन भी है।कल की कथा में शिव पार्वती का विवाह किया जावेगा ।

प्रतिदिन भगवान की महिमा के बारे में विस्तार से कथा का रसपान कराया जाएगा ।आज की कथा में आसपास ग्रामीण क्षेत्र के अलावापंडित विनोद तिवारी बनारस, जितेंद्र सिंघल दिल्ली, राजपाल सिंघल दिल्ली, श्यामलाल अग्रवाल शक्ति ,प्रदीप बंसल शक्ति , अजय कुमार देवांगन रायपुर ,पवनजी ,सतीशजी ,बलराज सिंहल दिल्ली जगमंदर सिंहल दिल्ली , कल्लो देवी ,शकुंतला देवी राजेंद्र प्रसाद, पुरुषोत्तम अग्रवाल, धर्मवीर अग्रवाल ,लुडेग, रघुवीर अग्रवाल लडेग, राम चरण अग्रवाल परशुराम अग्रवालसहित हजारों लोगों ने कथा का श्रवण किया ।कथा पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।



