Uncategorized

पत्थलगांव में करीब 150 करोड़ की ठगी का मामले में ,”बंटी और बबली” गिरफ्तार  एसडीओपी ने दिया साहस का परिचय

जशपुर: पत्थलगांव में करीब 150 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है, जिससे व्यापारियों में दहशत फैल गई है। पत्थलगांव निवासी अमित अग्रवाल कपड़ा व्यापारी और रायगढ़ स्मार्ट बिलासपुर के तीनों व्यवसायियों से स्वेट0सप्लाई के नाम पर 19 करोड़ के साथ साथ 90 करोड़ का सप्लाई की ठगी करने वाली ‘बंटी-बबली’ जोड़ी (अनीता उपाध्याय निवासी बरेली और करुणाकर उर्फ रत्नाकर उपाध्याय निवासी जौनपुर) को पत्थलगांव पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेजा।

पुलिस ने दो अन्य आरोपियों सौरभ सिंह, प्रांशु अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जो अभी फरार हैं। आरोपियों ने भारत सरकार का नाम लेकर राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन (RGSM) के नाम पर फर्जी टेंडर निकालकर व्यापारी से 40 लाख की टेंडर सिक्योरिटी और 30 करोड़ का माल सप्लाई करवा लिया। सप्लाई के बाद दिए गए 5.29 करोड़ के चेक बाउंस हो गए। व्यापारी द्वारा बार-बार मांग करने पर आरोपी टालमटोल करते रहे।

पत्थलगांव पुलिस ने धारा 316(2),316(5),318(4),336(1),338,336(3),340(2),341(1),346,61(2) अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेजा गया है।दो आरोपियों की तलाश जारी है। इनके खिलाफ दूसरे राज्यों में भी अलग अलग धाराओं में लगभग 24 अपराध दर्ज है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने प्रेस कांग्रेस कर जानकारी दी एसडीओपी डॉ ध्रुवेश जायसवाल ने बहादुरी के साथ खेल खेलते हुए उनके मांद में जाकर फर्जी व्यापारी एवं वकील बनकर उनसे संपर्क साधा फाइव स्टार ताज होटल में दोनों के बीच 1 हजार करोड़ के बिजनेश डील हुई, ओर बंटी और बबली दोनों ही पुलिस के जाल में फंस गए। जब पुलिस ने युवक को पकड़ना चाहा तो युवक ने चिल्लाना शुरू कर दिया और एसडीओपी से ही उलझ पड़ा, करीबन आधे घंटे तक sdop ने  आरोपी को अपने हाथों में जकड़ रखा उसे छुटने नहीं दिया भले ही उन्हें  मुक्के भी खाई, एक पहलवान टाइप के युवक ने भी उस दरम्यान एसडीओपी से  पकड़ा पकड़ी की एवं युवक की पत्नी ने अपने साथियों के साथ अपने पति जो एसडीओपी के बाहों की जकड़ में था उसे छुड़ाने मुक्का से हाथापाई करने लगे एवं नाखूनों से मक़ोड़ भी दिया जिससे एसडीओपी को हल्की चोट भी आई है। बता दे कि आरोपी महंगे वाहन का स्वामी है।इनके ट्रस्ट द्वारा कंपनी ने 610 करोड़ का ओएनजीसी से सीएसआर को अपलाई किया था , इससे पहले भी सीएसआर मद से करोड़ों रुपए ले चुके है।

Related Articles

Latest