Uncategorized

जोगपाल स्कूल में मना हनुमान जन्मोत्सव बाल हनुमान बनकर आए बच्चे,,,

पत्थलगांवपत्थलगांव के सीबीएसई स्कूल जोगपाल में हनुमान जयंती के अवसर पर बच्चे बाल हनुमान के रूप धारण कर स्कूल पहुंचे। विद्यालय प्रांगण में हनुमान जन्मोत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान हनुमान की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर की गई। हनुमान जी की आरती और हनुमान चालीसा का सस्वर आयोजन किया गया, हनुमान की वेशभूषा में तैयार बच्चों ने जय श्री राम का जयकारा भी किया। हनुमान जी के जयकारे से पूरा स्कूल गूंज उठा।

इस कार्यक्रम में स्कूल के डायरेक्टर सरणजीत सिंह भाटिया ने बताया कि भगवान हनुमान अजर-अमर हैं। उन्होंने शिव के 11वेंअवतार के रूप में माता अंजना की कोख से जन्म लिया। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती की विशेष मान्यता है, इस तरह हनुमान के जन्म दिवस को हनुमान जयंती के रूप में मनाया जाता है।

जोगपाल पब्लिक स्कूल में हनुमान जन्मोत्सव के साथ बैसाखी का पर्व भी बहुत धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा विशेष रूप से वैशाखी थीम पर आकर्षक वृक्ष, मेले और लहलहाते खेतों की पृष्ठभूमि तैयार की गई थी। सबसे पहले स्कूल-कीर्तन (नगर कीर्तन) निकाली गई (वाहिगुरू जी का नाम जपते हुए जुलूस निकाला गया)। स्कूल कीर्तन का नेतृत्व पंज प्यारे द्वारा किया गया, जो सिख समुदाय के सर्वोच्च होते हैं। पंच प्यारे पांच प्यारों द्वारा सार्वभौमिकता, भाईचारे और एकता का संदेश मिलता है।

Related Articles

Latest