
महाकुल समाज के प्रदेश अध्यक्ष बने परमेश्वर यादव – कहा समाज के लिये हमेशा तत्पर रहूंगा
पत्थलगांव। महाकुल यादव
समाज का प्रदेश स्तरीय बैठक लुड़ेग के वृंदावन परिसर में आयोजित हुआ । बैठक में प्रदेश भर से सामाजिक बंधुओ का आगमन हुआ जिसमें बगीचा रेंगले निवासी सामाजिक कार्यकर्ता परमेश्वर यादव को सर्वसहमति से निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी हरीश खूंटिया और लुड़ेग से वृंदावन परिसर के चेयरमैन गोविंद यादववहीं प्रकाश यादव महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। जशपुर, रायगढ़ , सरगुजा जिले के भारी संख्या में समाज के बंधु मौजूद रहे सभी ने परमेश्वर यादव के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी। वहीं परमेश्वर यादव ने समाज का धन्यवाद करते हुए कहा कि समाज का एक एक व्यक्ति मेरे लियेमहत्वपूर्ण है मैं समाज के हर एक व्यक्ति का भला हो ऐसा काम करूंगा महाकुल समाज को शीर्ष ऊँचाई तक पहुंचाने में आप सभी मेरा सहयोग करें। आगे उन्होंने कहा कि हमारा समाज हर क्षेत्र में अग्रणी हो समाज मे प्रत्येक व्यक्ति को सामाजिक जीवन जीने का स्वतंत्र अधिकार है समाज नशा पान से दूररहे युवाओं को अपने भविष्य गढ़ने में माता पिता और परिवार की भूमिका रहती है उन्हें शशक्त बनाने में जिम्मेदारी निभाएं।
मैं हमेशा समाज के लिये समर्पित रहूंगा आप सभी के सहयोग से समाज को एक नए दिशा की ओर अग्रसर करने की पूरी जिम्मेदारी के साथ प्रयत्न रहूंगा।



