वार्ड क्रमांक 5 में नाली सफाई अभियान शुरू कराया गया,,,

मनोज अग्रवाल पत्थलगांव।पत्थलगांव वार्ड क्रमांक 5 के सक्रिय पार्षद के द्वारा नाली सफाई अभियान की शुरुआत कराई गई जिसमें आज सर्वप्रथम आनंद शर्मा के घर के पास से कई वर्षों से जमे नली की गाद को साफ कराया गया जिसमें पार्षद मनीष अग्रवाल ने अपने सामने सफाई कर्मचारियों से सफाई कार्य को कराया गया जिसमें सफाई दरोगा रेवा यादव को नियमित रूप से वार्ड की नालियों की सफाई के साथ ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव एवं फिनायल डालने के भी बोला गया ताकि मच्छर मक्खी एवं बदबू की समस्या भी दूर हो सके ।

पार्षद मनीष अग्रवाल ने बताया कि जो भी काम 15 वर्षों से रुके हुए थे वह काम अब द्रुतगति से होंगे एवं वार्ड वासियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नगर पंचायत की तरफ से नहीं करना पड़ेगा उसके लिए हम पूरे सक्रियता से काम करेंगे। विदित हो कि वार्ड नंबर 5 में मुख्य मार्ग में नाली की समस्या बहुत पुरानी है जिससे बरसात के दिनों में खासकर दुर्गा मंदिर के पास लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।