बीएलओ लोग अपने मतदान केंद्र में नहीं बैठने से मतदाता हो रहे हैं परेशान नगर पंचायत में हो जा रहा है भीड़ ,,,,,

पत्थलगांव।आगामी नगर पंचायत चुनाव के मद्दे नजर मतदाता सूची अद्यतन का कार्य किया जा रहा है जिसमें 1 .1.2025 को 18 वर्ष की आयु पूरी होने वाले मतदाताओं का नाम भी जोड़ा जाना है जिससे सभी मतदान केंद्रों के बीएलओ को नगर पंचायत के सभा कक्ष में बैठा दिया गया है जिससे भीड़ की स्थिति निर्मित हो रही है एवं कौन बीएलओ किस वार्ड का है साथ ही यह भी पता नहीं चल पा रहा है जबकि पूर्व की भांति सभी बीएलओ लोग को उनके उनके मतदान केंद्र में बैठाया जाता था ।
बीएलओ लोग से पूछने पर वह दूसरे लोग का नाम ले देते हैं दूसरे लोग से पूछने पर वह बीएलओ लोग के ऊपर डाल देते हैं स्थिति स्पष्ट नहीं होने से मतदाता इधर-उधर भटक रहे हैं और नगर पंचायत में कोई अधिकारी कर्मचारी कुछ भी गाइड लाइन करने के लिए तैयार नहीं है।कई वार्डों की दूरी नगर पंचायत से काफी दूर है जिससे बुजुर्ग एवं महिलाओं को अपने सुधार या नाम छूट जाने के कारण जुड़वाने में नगर पंचायत के आने में असहत्ता महसूस कर रहे हैं जबकि बीएलओ को घर-घर जाकर सत्यापन करना चाहिए
वार्डों का नाम इधर उधर –
देखा जाए तो वार्ड क्रमांक 10 के लगभग 50 वोट 13 नंबर वार्ड में जुड़ गए हैं वहीं वार्ड 14 के भी बहुत से वोट वार्ड 13 में जुड़ गए हैं वहीं अन्य वार्डों का भी यही हाल है मतदाताओं की मांग है कि प्रशासन हर वार्ड के बीएलओ को पूर्व की तरह निकटतम मतदान केंद्रों में बैठना चाहिए एवं मतदाता सूची को सुधार करवाना चाहिए। कहीं मतदाताओं का दूसरे वार्ड में मतदाता सूची में दर्ज हो गया है उनको भी उनके मूलवार्ड में नाम जोडा जाए।



