राजस्व निरीक्षक ताराचंद राठौर के खिलाफ फिर से शिकायत अब तो…

पत्थलगांव / आपको बता दें कि पत्थलगांव तहसील मे हाल मे ही एक ऐसा मामलाआपको बता दें कि पत्थलगांव तहसील मे हाल मे ही एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे पहली बार 7 गांव (गोढ़िकला, दीवानपुर,कर्मिटिकरा,मिर्जापुर,मदनपुर-इंजको,केराकछार,सुसड़ेगा
के ग्रामीण तथा वहां के सरपंच उपसरपंच ने सिग्नेचर करके

राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा तथा कलेक्टर महोदय को यह आवेदन दिया है कि राजस्व निरीक्षक केराकछार तारा चंद राठौर को सरगुजा संभाग से अंयंत्र ट्रांसफर किया जाए नहीं तो वो लोग माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा अमित साह के पास आवेदन देंगें…अब देखना होगा कि इस पर जिले के मुखिया कलेक्टर साहब क्या कार्यवाही करेंगें…

उक्त राजस्व निरीक्षक की शिकायत का यह पहला मामला नहीं है जब यह बगीचा मे पदस्थ थे तो वहां कि sdm के खिलाफ वहां के पटवारियो को एकजुट करके वहां के sdm का ट्रांसफर इन्होने कराया.. लेकिन गाज इनके ऊपर भी गिरी और इनको पत्थलगांव ट्रांसफर कर दिया गया.. तब से लेकर आज 4 साल हो गए वो यहाँ केराकछार मे राजस्व निरीक्षक पद पर पदस्थ हैँ..

इस दबंग राजस्व निरीक्षक का कहना यह है कि sdm हो या कलेक्टर ऑफिस सब जगह मेरा पहुँच है कोई मेरा बाल भी बाका नहीं कर सकता .. क्या एक राजस्व निरीक्षक को sdm या कलेक्टर इतनी प्राथमिकता देते हैँ..??
किसानों का आरोप है कि उक्त राजस्व निरीक्षक का व्यवहार किसानों के साथ अच्छा नहीं है.. अगर नपाई के दौरान कोई उनसे कुछ सवाल पूछता है तो उसको वो चमकाने लगता है कि तू मेरे से ज्यादा जानता है जो बोल रहा हूँ उसको अंतिम मान ले …
जब किसान उसके पैसों कि डिमांड को पुरा करने नहीं सकता है तो नक्शा छोटा है बड़ा है त्रुटि सुधार लगाओ बोल के जान के sdm कार्यालय के चक्कर लगाने भेजता है.. और अगर उसको मनचाहा पैसा मिल जाए तो नक्शा को तुरन्त पटवारी नक्शा मे सुधार करके नक़्शे मे भी सुधार देता है। कुछ बोलने पर सारे अधिकारी मेरे जेब मे हैँ बोलता है इससे गांव के भोले भाले ग्रामीण डर के साये मे जीते हैँ । उक्त राजस्व निरिछक पब्लिक के साथ दोस्ताना व्यवहार नहीं रखता।
गांव वालों का ये भी आरोप है कि जहाँ जहाँ राठौर राजस्व निरिक्षक नपाई किया है नपाई के बाद वहां के ग्रामीण लड़ाई झगड़ा करते रहते हैँ जबकि उससे पहले पटवारी लोगों का नपाई से संतुस्ट थे..
ग्रामीणों की मांग है कि उक्त राजस्व निरिक्षक का ट्रांसफर सरगुजा संभाग के बाहर करके नये राजस्व निरिछक कि न्युक्ति किया जाए ।



