अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा नारी तू नारायणी रानी लक्ष्मीबाई वेशभूषा प्रतियोगिता की गई

पत्थलगांव।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नारी तू नारायणी द्वारा रानी लक्ष्मी बाई वेशभूषा प्रतियोगिता रखी गई इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती कौशल्या देवी साय व सरगुजा विभाग के पूर्व विभाग संयोजक उपेन्द्र यादव जी व सरगुजा विभाग के विभाग संयोजक गुलशन पांडे जी व पत्थलगांव नगर के नगर मंत्री अमन गुप्ता जी कार्यक्रम में उपस्थित थे नगर मंत्री अमन गुप्ता के द्वारा कहा गया कि आने वाले टाइम में और बड़े-बड़े कार्यक्रम करेंगे और आगे आने वाले समय में जो कार्यक्रम होंगे वह बड़े रूप से एवं उत्साह पूर्वक होंगे । और रानी लक्ष्मी बाई वेशभूषा
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा हंसिका रोहिला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है और द्वितीय स्थान सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा रितिका पांडे ने स्थान प्राप्त किया है तृतीय स्थान स्वामी आत्मानंद की छात्रा दिव्या गुप्ता इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश कायर्कारिणी सदस्य राहुल पटेल, जशपुर जिला के राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख आदित्य मिश्रा, नगर सह मंत्री अमन शर्मा, नगर सह मंत्री प्रिंस सिन्हा, नगर सह मंत्री लकी शर्मा, भास्कर शर्मा, सोनू यादव, भूपेंद्र पांडे युवराज शर्मा, विशाल गोपाल, अवनीश शर्मा, वैभव शर्मा, प्रिंस गुप्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।



