Uncategorizedपत्थलगांवसामाजिक

समाजसेवी स्वर्गीय रामकुमार लुदानिया की 38 वीं पुण्य तिथि पर परिवार जनों ने नंदन झरिया गहिरा गुरु आश्रम के बच्चों को फल बिस्किट ब्रेड का वितरण किया

पत्थलगांव। समाजसेवी स्व.रामकुमार लुदानिया जी की 38वी पुण्यतिथि के अवसर पर लुदानिया परिवार द्वारा 1986 से लगातार हर वर्ष उनकी पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को, बस स्टैंड आदि जगहों पर जरूरतमंद लोगों को  फल, बिस्किट ,ब्रेड एवं कंबल इत्यादि का वितरण हर वर्ष कियाजाता है इस वर्षभी परिवार ने उनकी पुण्यतिथि गहिरा गुरु आश्रम के बच्चों के साथ मनाने के लिए पत्थलगांव के नंदन झरिया में संत गहिरा गुरु आश्रम में पहुंचकर वहां अध्ययन रत 64 बच्चोंको फल बिस्किट ब्रेड इत्यादि का वितरण किया स्वर्गीय रामकुमार लुदानिया के पोत्र मनोज अग्रवाल ने कहां कि मेरे दादाजी हमेशा समाज सेवा में अग्रणीय रहते थे वे हमेशा जरूरतमंदों की मदद किया करते थे जिसे देखते हुए हमने भी उनका अनुसरण करते हुए उनके जनसेवा के भाव  को चालू रखा है एवं हर वर्ष उनकीपुण्यतिथि पर लुदानीया परिवार एवं उनके पुत्र राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, श्यामलाल अग्रवाल बजरंग अग्रवाल पोत्र मनोज अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल ,मनीष अग्रवाल,विकाश,अमित अग्रवाल,सुमित,अमन एवं प्रपौत्र अक्षत,तेजस, शिवांश,हनु एवं  परिवार के सभी सदस्य मिलकर उनके दिखाएं हुए रास्ते का अनुसरण कर रहे हैं आज उनकी 38वीं पुण्यतिथि पर हम गहिरागुरु आश्रम के बच्चों के साथ उन्हें याद कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। और ये कार्य हम उनकी प्रेरणा से आगे भी निरंतर करते रहे।

Related Articles

Latest