Uncategorized

अग्रवाल समाज द्वारा भव्य अग्रसेन जयंती की शोभा यात्रा निकाली गई बाजे गाजे की धुन व ढोल ताशे की धुन पर थिरकते रहे युवा एवं बच्चे

अग्रसेन जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बोले- भगवान महाराजा अग्रसेन ने दिया वह आज भी स्थापित

पत्थलगांव।  3अक्टूबर दिन गुरुवार को पत्थलगांव में अग्रवंशजों ने महाराजा अग्रसेन की 5148वीं जयंती एवम पत्थलगांव अग्रवाल सभा की अग्रसेन जयंती की 52वी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। दोपहर में अग्रवंशजों ने नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली। साथ में अपने अठारह गोत्रों को सजाकर वाहनों में बैठाया गया

इसके साथ ही रथ  बग्गी में सवार महाराजा अग्रसेन व माता माधवी को नगर भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर शोभायात्रा देखने के लिए नगरवासी उमड़ पड़े। तीन मार्गों में शोभायात्रा ने भ्रमण किया। इस दौरान डीजे की धुन एवम धुमाल बैंड पर महाराजा अग्रसेन के इतिहास से संबंधित गीतों को बजाया जा रहा था

इस दौरान भक्तजन गाने पर थिरकते हुए मार्ग में आगे बढ़ रहे थे। इसके बाद शोभायात्रा अग्रसेन चौक में पहुंची यहां  पार अग्रवाल सभा अध्यक्ष परशुराम अग्रवाल ने भगवान अग्रसेन की प्रतिमापर माल्यार्पण कर आरती की इसके बाद सभी अग्रसमाजा के लोग कार्यक्रम स्थल  अग्रसेन भवन पहुंचे।  यहां सर्वप्रथ अथितियो के द्वारा दीप प्रज्वलित कर भगवान अग्रसेन की आरती कर  समापन समारोह  का शुभारभ किया ।इस दौरान विशिष्ठ अतिथि आई जी  सरगुजा रेंज श्री अंकित गर्ग ने सैकडों अग्रबंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वप्रथम अग्रसेन जी महाराज का जयकारा लगवाया एवं साथ ही नवरात्रि के प्रथम दिन माता का जयकारा भी जय माता दी के शोर से लगाए  उन्होंने कहा कि हम आज यहां भगवान अग्रसेन जी के जन्म दिवस पर उपस्थित है।

जैसा कि आप सबको विदित है कि हमारा अग्रवाल समाज जीवताऔर कर्तव्यशीलताऔर मेहनत के लिए जाना जाता है आज पूरे भारत में कहीं भी जाइए चाहे वह सुदूर इलाके हो या छत्तीसगढ़ के जंगली इलाके हो सभी जगह आपको अग्रवाल समाज मिल जाएगा, मारवाड़ी अग्रवाल समाज ने अपने कर्तव्य कर्मशिलाता और जीवटता से एक स्थान बनाया है चाहे वह किसी भी क्षेत्र के विकास का हो  या राष्ट्र का निर्माण हो उसमें भी अपना भरपूर योगदान दिया है , पूर्व में मरवाडीयों को व्यापार के लिए जाना जाता था हमने न सिर्फ व्यापार में सिर्फ शीर्षस्थान प्राप्त किया है बल्कि आज दिनांक तारीख में शिक्षा के क्षेत्र प्रशासनिक क्षेत्र या अन्य कोई भी क्षेत्र हो हमारे अग्रसमाज के लोगों ने नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं न सिर्फ युवकों ने बल्कि युवतियों ने भी उससे ज्यादा आगे बढ़कर हमारे गौरव को बढ़ाया है यह हमारे लिए बहुत ही गर्व का विषय है मेरा मानना है कि किसी भी समाज की तुलना में हमाराअग्र समाज राष्ट्र निर्माण में भी अपना भरपूर साथ देता है। आगे उन्होंने कहा कि 9 दिनों से पत्थर गांव में अग्रसेन जयंती के कार्यक्रम चल रहे हैं जो की बहुत सुंदर तरीके से भगवान अग्रसेन जी का वर्षगांठ मनाया गया जिसके लिए मैं यहां के पूरे अग्रवाल नवयुवक समिति, अग्रवाल सभा ,महिला मंडल के  साथ साथ सभी अग्रबंधुओ धन्यवाद करता हूं मुझे आप लोगों ने यहां अतिथि के रूप में बुलाया इसका मैं आभार व्यक्त करता हूं।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शोभा केडिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुझे पत्थलगांव अग्रवाल सभा द्वारा जो सम्मान दिया गया है उसके लिए मैं अग्रवाल सभा को बधाई देती हूं वही कहा कि अग्रवाल समाज में रिश्तो को करने में जिस तरह परेशानियां हो रही है उस पर प्रकाश डाला साथ ही अग्रवाल समाज में फैली कुरीती प्री वेडिंग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें शादी से पूर्व होने वाली प्री वेडिंग का विरोध करना चाहिए ।वही कोरबा बालको से आई मुख्य अतिथि रेखा डालमिया ने भी  सामाजिक बुराइयों को दूर करने पर जोर दिया।

अंबिकापुर रोड में डाहौलिया गर्ग परिवार व की ओर से शोभायात्रा के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। मंडी दुर्गा समिति ने भी उत्तम व्यवस्था की। जशपुर रोड मे गुरुसिंह सभा सर्व ब्राह्मण समाज,  एवम  कई जगहों पर समाज के लोगो ने जलपान की व्यवस्था की गई थी।

यातायात व्यवस्था बाधित न हो, तिहारे और सिग्नल पर तैनात रही पुलिस

कोअग्रसेन जयंती के मौके पर पुलिस के द्वारा शोभायात्रा के दौरान जाम या यातायात प्रभावित न हो इसके लिए पहले से ही तैयारी कर ली गई थी। वाहनो का रूट चार्ट तैयार किया गया था। एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल, थाना प्रभारी विनीत पांडे ने खुद ही मोर्चा संभाला था। इसके अलावा पुलिस के जवान को जगह-जगह तैनात किया गया था। नगर के तिराहे व चौक में खासतौर पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। जो सिग्नल के पास वाहनों को शोभायात्रा के निकलते तक रोककर रखे हुए थे। इससे कहीं भी जाम की स्थिति नहीं बनी। शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसके अलावा अग्रकुल के युवाओं के द्वारा यातायात की व्यवस्था बनाने सहयोग किया गया। ताकि लोगों को किसी तरह की आवागमन में परेशानी न हो। अग्रवाल सभा के सचिव अनिल मित्तल ने कहा कि इतने बड़े समाज में छोटी-छोटी कुछ कमियां हुई जाती हैं किसी को भी अपना ईगो पर नहीं लेना चाहिए किसी भी बात को शांतिपूर्ण तरीके से प्रस्तुत कर समाधान करना चाहिए अग्रवाल सभा के अध्यक्ष परशुराम अग्रवाल जी ने कहा कि मैं सभी आगरा समाज के पुरुष ऑन महिलाओं और बच्चों को इस उपस्थिति के लिए धन्यवाद करता हूं और आशा करता हूं कि भविष्य में अभी तक तो जयंती अच्छे तरीके से ही मनाई जा रही है और अगले वर्ष और भी भाव और नए रूप और विचार के साथ अग्रसेनजयंती मनाई जाएगी जिसकी मैं घोषणा करता हूं।  नवयुवक समिति के अध्यक्ष संस्कार गर्ग ने भी कहा कि मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई इसके लिए मैं समाज का आभार व्यक्त करता हूं कोई भी प्रोग्राम में छोटी-मोटी गलतियां होती रहती हैं जिसको आप ही के बच्चे भाई मानकर नजरअंदाज करेंगे अगर मेरी समिति की तरफ से किसी भी अग्रजनों को कोई असुविधा हुई हो तो उसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं। कार्यक्रम का संचालन अंकित बंसल एवं अंकित विजय श्री के द्वारा बहुत ही सुंदर तरीके से शेरो शायरी के साथ संचालन किया गया जिसकी प्रशंसा उपस्थित समाज के लोगों ने की।

Related Articles

Latest