अग्रसेन जयंती पर रोजाना कराई जा रही प्रतियोगिता, सामने आ रही अग्र समाज की प्रतिभा ,,इन्होंने मारी बाजी

पत्थलगांव।
पत्थलगांव में महाराजा अग्रसेन की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। हर रोज नई-नई प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। इसमें कलाकारों द्वारा अपनी कला की प्रस्तुति दी जा रही है। इसी कड़ी में आज मंगलवार को गोल्डन एरा कार्यक्रम में विशेष रूप से जिले के पुलिस कप्तान श्री शशिमोहन सिंह जी विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुए।

एवम पूरे गोल्डन एरा प्रोग्राम को देखा। ज्ञात हो की शशिमोहन जी पुलिस सेवक के साथ साथ एक फिल्म एक्टर , देशभक्ति से ओतप्रोत कवि भी है उन्होंने अपनी स्वरचित कविता भी सुनाई।जिसे उपस्थित सभी अग्रजनों ने काफी सराहा। विशिष्ठ अतिथि का स्वागत अग्रवाल सभा के अध्यक्ष परशुराम अग्रवाल ने किया एवम आभार प्रदर्शन,अग्रवाल सभा सचिव अनिल मित्तल ने किया एवम अग्रवाल सभा के द्वारा एस पी sir को स्मृति चिन्ह भी भेट किया गया। गोल्डन एरा प्रतियोगिता में बहुत सुंदर एंकरिंग रीना प्रवीण गर्ग,एवम खुशबू राहुल गोयल ने कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।वही जजों ने बहुत सुंदर निर्णय देने में



प्रथम स्थान करने वाली भावना मधुसूदन अग्रवाल ने माधुरी दीक्षित की भूमिका निभाई। इसे दर्शकों ने तालियों के साथ खूब सराहा। दूसरे स्थान पर शीतल राजेश गर्ग ने मंजुलिका विद्या बालन की भूल भुलैया फिल्म की एक्टिंग कर तालियां बटोरीं। तीसरे स्थान पर मीनू सिंघल ने भी नसीब अपना अपना फिल्म में राधिका शरद कुमार बनकर उन्होंने बखूबी चित्रण किया वही तृतीय में एक ओर प्रतिभागी भी चयनित हुई जिनका नाम सौम्य गर्ग है इन्होंने भी बहुत सुंदर अभिनय किया । गोल्डन एरा प्रोग्राम में सभी प्रतियोगियों ने एक से बढ़कर एक अपनी कला का प्रदर्शन देखकरअतिथियों ने भी दांतो तले उंगली दबा ली एवम जमकर तालियां बजाईं। उसके बाद म्यूजिकल हौजी का कार्यक्रम रखा गया जिसमे नौ प्रकार के इनाम रखे गए थे।जिसमे फूल होजी का पुरूस्कार तान्या पियूष बंसल ने हासिल किया।



