Uncategorized

आई पी एल की तर्ज पर की गई ए पी एल  क्रिकेट मैच में पत्थलगांव डिफेंडर्स ने दिखाया वर्चस्व,

मनोज ुमार अग्रवाल।पत्थलगांव।अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित आईपीएल की तर्ज पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता को देखने बहुत से खेल प्रेमी अग्रबंधुलोग पहुंचे हुए थे।

छोटे बच्चों से लेकर युवक व बुजुगों ने भी इस प्रतियोगिता मे हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडियों की नीलामी प्रक्रिया पूरी करायी गयी थी। इसमें 10 हजार से लेकर 3 लाख10हजार रुपये तक खिलाड़ियों की बोली लगाई गई थी। एक टीम कैप्टन द्वारा पांच लाख रुपए तक खर्चा करके टीम के लिए 6 खिलाड़ी खरीदे गए थे। सोमवार सुबह से ही क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हो गया था
14 टीमों के बीच 7 राउंड प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। इसमें पत्थलगांव डिफेंडर्स व जय बाबा की टीम ने फायनल मे अपनी जगह बनायी थी।

पत्थलगांव डिफेंडर्सके जांबाज खिलाड़ियों ने टारगेट चेस करते हुए शानदार ,जय बाबा की टीम को 4विकेटो से हरा दिया। हालांकि दर्शकों ने खिलाड़ियों की खूब वाहवाही की। दर्शकों ने इस टीम के खेल की काफी प्रशंसा की। दर्शकों ने दोनो टीमों की खेल भावना की सराहना भी की।

दोनो टीम के ओनर

विजेता टीम ,”पत्थलगांव डिफेंडर्स”के मालिक अनमोल गोयल कैप्टन~हर्षित अग्रवाल  खिलाड़ियों में,राहुल अग्रवाल कैलाश अग्रवाल, वेदांत मित्तल, अखिल मित्तल सौरभ अग्रवाल, सिद्धार्थ गर्ग रहे।  वही उपविजेता ,”जय बाबा की”  टीम  रही जिसके मालिक शिखर अजय बंसल,थे। कैप्टन हैप्पी गर्ग,  खिलाड़ियों में नमन बंसल, अमन गर्ग ,अंकित अग्रवाल यश अग्रवाल ,हर्ष अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल  शामिल रहे। मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब राहुल शुशील गर्ग ने हासिल किया। वही बहुत ही सधे अंदाज में सेनल गोयल ने एंपेयरिंग की।

Related Articles

Latest