Uncategorized

अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में पुरुषो के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई

मनोज सिंघल सोशल मीडिया प्रभारी अग्रवाल सभा,पत्थलगांब ।पत्थलगांव में अग्रसेन जयंती महोत्सव की 52वि जयंती बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसके कार्यक्रम में आज पुरुष वर्ग के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई  जिसमे मुख्य रूप से निशान लगाओ ,रस्सी कूद ,बोल आउट ,कुर्सी दौड़ ,पंजा लड़ाई ,अविवाहित पंजा लड़ाईविवाहित, पुशअप चेलेंज, नींबू चम्मच दौड़, तीन टंगड़ी दौड़ ,रिले रेस , इन आउट गेम आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी,  आज मंगलवार के दिन सभी व्यापारी बंधु अपने प्रतिष्ठान बंद रखते हैं इसलिए आज मंगलवार को उपरोक्त प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ताकि सभी अग्र पुरुष सभी प्रतियोगिताओं में भाग ले सके।

कुर्सी दौड़ खेलते हुए पुरुष

जिसमें निशान लगाओ  में प्रथम संकेत गोयल पिता रमेश गोयल, द्वितीय कृष्ण अग्रवाल पिता अमर, तृतीय सौरभ अग्रवाल रहे ।इसी प्रकार रस्सी कूद में शिवम गोयल पिता नंदकिशोर गोयल द्वितीय देव गोयल पिता गोपाल गोयल तृतीय में दो लोगों ने स्थान बनाया जिसमें शिशिर गोयल पिता राजेश गोयल एवं आयुष गोयल पिता पवन गोयल रहे। इसी प्रकार बाल आउट प्रतियोगिता में एक ओवर का बाल फेंकने के आयोजन था ,जिसमें शुभम गर्ग पिता अरुण गर्ग  उम्र 13 साल के बच्चे ने अच्छे अच्छे  खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, वही दूसरे स्थान मौसम अग्रवाल ने एवम तृतीय स्थान कान्हा अग्रवाल ने प्राप्त किया।

शुभम गर्ग बाल आउट विजेता

अगली प्रतियोगिता कुर्सी दौड़ में केशव अग्रवाल पिता सूरज द्वितीय स्थान सचिन अग्रवाल पिता दिनेश अग्रवाल तृतीय स्थान वैभव अग्रवाल पिता मनोज अग्रवाल ने प्राप्त किया ।अगली प्रतियोगिता पंजा लड़ाई की रही जिसमें राहुल गोयल विजेता रहे उपविजेता विवेक अग्रवाल। इसी में अविवाहित वर्ग में शशांक अग्रवाल विजेता एवं केशव अग्रवाल उपविजेता रहे। अगली प्रतियोगिता सबसे अलग चैलेंज के रूप में थी जो पुषअप चैलेंज के रूप में आयोजित की गई थी। जिसमें 45 वर्ष के अग्रवाल सभा के ऊर्जावान उपाध्यक्ष  प्रवीण गर्ग ने अच्छे-अच्छे यंग लड़कों को मात देते हुए 80 पुशअप करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

तीन टंगड़ी  दौड़
पुश अप के विनर,प्रवीण गर्ग, के साथ शांतनु एवम हर्ष

वही 72पुशअप के साथ द्वितीयस्थान शांतनु जिंदल पिता मुकेश जिंदल  ने प्राप्त किया।वही तृतीयस्थान पर हर्ष अग्रवाल ने 54पुशअप  कर अपने नाम किया। अगली प्रतियोगिता चम्मच दौड़  की रही जिसमे चम्मच में नींबू रखकर दौड़ना था जिसमें प्रथम स्थान कृष्णा अमर अग्रवाल ने प्राप्त किया वहीं दूसरा स्थान पर  मधु  शंभूदयाल अग्रवाल रहे वही तृतीय स्थान पर आकाश अग्रवाल को संतोष करना पड़ा ।वही अगली प्रतियोगिता कुर्सी दौड़ में प्रथम स्थान केशव अग्रवाल एवं द्वितीय सचिन अग्रवाल रहे।वही तीन टंगड़ी दौड़ में प्रथम स्थान मेहुल अग्रवाल एवं देवांश मित्तल रहे द्वितीय स्थान निकेतअग्रवाल और पार्टनर रहे।वही तृतीय स्थान रहे पर दो लोगो ने स्थान बनाया जिसमे आकाश अग्रवाल और पार्टनर एवं संयम बंसल और पार्टनर रहे।

अग्रवाल सभा के अध्यक्ष परशुराम अग्रवाल ने बताया कि समाज की प्रतियोगिताओं में पुरुष बच्चों महिलाओं बालिकाओं की उत्साह जनक उपस्थिति ने हम सबको नई ऊर्जा से भर दिया है जिससे समाज की एकता परिलक्षित होती है।मैं सभी  अग्र जनो को हार्दिक बधाई एवम धन्यवाद देता हूं।ज्ञात हो की परशुराम अग्रवाल ने अग्रसेन जयंती में अपना पूरा समय एवम समय समय पर अग्रवाल नवयुवक समिति को मार्गदर्शन  भी किया जा रहा है।एवम सभी कार्यक्रम सफल हो उसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Related Articles

Latest