Uncategorized

अग्रसेन जयंती में अंताक्षरी प्रतियोगिता में खुशबू गोयल और अनु सिंघल की जोड़ी ने बाजी मारी

पत्थलगांव । अग्रसेनजयंती के 52 वर्ष के उपलक्ष में आयोजित विभिन्न प्रकार की स्पर्धाएं  हो रही है पिछले सात दिवस से लगातार महिलाओं,बच्चों एवम पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता लगातार कराई जा रही है।उसी कड़ी में आज रविवार को एक गीत  संगीत से सजी महफिल अग्रसेनअंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया इसमें पांच-पांच टीमों के ग्रुप बनाए गए थे सभी ग्रुप से सबसे ज्यादा अंक पाने वाले प्रतिभागियों का चयन किया गया एवं द्वितीय सबसे ज्यादा अंक वाले प्रतिभागियों में से भी ग्रुप बनाकर उनमें से सबसे ज्यादा अंक के साथ एक प्रतियोगी का चयन प्रतिभागियों का चयन किया गया उसके बाद ग्रैंड फिनाले में पांच टीम पहुंची जिनके बीच अंताक्षरी का खिताबी मुकाबला कराया गया

।इसमें खुशबू गोयल एवं अनु सिंघल की टीम ने बहुत ही सुंदर उम्दा तरीके से खेलते हुए अंताक्षरी के खिताब को अपने नाम किया अंताक्षरी के प्रायोजक अग्रवाल सभा अध्यक्ष परशुराम अग्रवाल जी थे, एवं अंताक्षरी को बहुत ही सुंदर तरीके से रायपुर से आए मनराज जी एवं उनके म्यूजिशियन साथी  टीम ने  इस प्रतियोगिता को खिलाया इस अवसर पर बहुत बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष एवं बच्चे की उपस्थिति रही। एवंअखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन  जिला जशपुर के सचिव पप्पल गोयल  ने कहा कि मैं इस आयोजन के लिए अग्रवाल नवयुवक समिति के सदस्यों को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं जो की दिन-रात कड़ी मेहनत करते हुए एक से एक प्रतियोगिता आयोजित कर रहे है।

Related Articles

Latest