अग्रसेन जयंती में कृष्ण बनो प्रतियोगिता में प्रथम आए नीरव गर्ग,,,

पत्थलगांव।अग्रसेनजयंती पत्थलगांव में 52 वर्ष में बहुत ही धूमधाम से मनाई जा रही है जिसमें आज गुरुवार को कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें एक प्रतियोगिता कृष्ण बनो प्रतियोगिता भी नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए रखी गई थी जिसमें 60 से 65 एंट्री लेकर बच्चों ने अपने एक से एक कृष्ण भगवान के रूपों का प्रदर्शन किया जिसमें प्रथम पुरस्कार बांके बिहारी वृंदावन के रूप में बने नीरव गर्ग पिता आलोक गर्ग ने बहुत ही सुंदर तरीके से प्रस्तुति देकर प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया वहीं दूसरे स्थान संयुक्त रूप से दो लोगो को चुना गया जिसमेइशांत आयुष गर्ग एवम sanvi गोयल संदीप गोयल रहे। वही तृतीय पुरूस्कार इशांत बंसल पिता अनमोल बंसल ने प्राप्त किया
इतनी सुंदर-सुंदर रूप देखकर जजों को भी निर्णय लेने में काफी सोचने पर मजबूर कर किया आखिर अपनी सूझबूझ से जजों ने बहुत सुंदर निर्णय दिया।


सभी प्रतिभागियों बच्चों को सचिन अशोक की तरफ से सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया। अग्रवाल सभा के उपाध्यक्ष खजांची राम अग्रवाल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में मंच में आने से उनके अंदरकी झिझक दूर होता है जो कि भविष्य में इनका एक अच्छे परिणाम की ओर लेकर जाता है बच्चे देश का भविष्य होते हैं।




