विधायक श्रीमती गोमती साय ने स्वच्छता ही सेवा कार्यकम एवम प्रधानमंत्री आवास का गृहप्रवेश किया शुभारंभ

जशपुर 17 सितम्बर 24/ नगर पंचायत पथलगांव में विधायक श्रीमती गोमती साय ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस अवसर सभी अधकारी , कर्मचारी, स्वच्छता दीदीयो ने स्वच्छता की शपथ ली । इस अवसर पर पत्थलगांव एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी और जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे। विधायक श्रीमती गोमती साय ने डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। एक पेड़ माँ के नाम पुष्प वाटिका पथलगांव में पौध रोपण किया गया।

सामुदायिक भवन प्रेमनगर में आयोजित प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश कार्यक्रम में अतिथि पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कहा कि आज विश्वकर्मा जी की जयंती है विश्वकर्मा जी को देव शिल्पी माना जाता है वहीं भारत के विश्वकर्मा के रूप में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस भी है उनके द्वारा लाखों मकान देश में बनाने के लिए उपलब्ध राशि जारी की गई है वहीं छत्तीसगढ़ में भी विगत 5 साल पूर्व कांग्रेस की सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास रोक दिए गए थे लेकिन अब भाजपा की सरकार आते ही प्रधानमंत्री आवास की राशि जारी कर प्रधानमंत्री आवास तेज गति से बनाए जा रहे हैं पत्थलगांव शहरी क्षेत्र में 1208 मकान का आवेदन प्रधानमंत्री आवास के लिए नगर पंचायत में आया हुआ है जिसमें से नगर पंचायत अधिकारी के कुशल कार्य क्षमता से 786 मकान का पूर्णता प्रमाण पत्र जारी किया गया विधायक गोमती साय के हाथों से आज हितग्राही को पूर्णता प्रमाण पत्र भी दिया गया गोमती साय ने कहा कि हमारे जिले के छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णु देव साय द्वारा पत्थलगांव के लिए लगभग 800 करोड रुपए की स्वीकृति दी है जो पत्थलगांव क्षेत्र के विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगा वहीं नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा देते हुए विकास के आयाम गढे जाएंगे ।

आज के इस कार्यक्रम में सुरेंद्र बेसरा, अंजू टोप्पो ,मनीष अग्रवाल, श्याम नारायण गुप्ता ,सुचिता एक्का ,अंकित बंसल, सुनील गर्ग, रूप सिंह राठिया ,सुरेश साहू सहित अधिकारी, कर्मचारी नागरिक मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का उड़ीसा से सीधा प्रसारण का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग भी उपस्थित लोगों को दिखाया गया भारी बारिश के बावजूद भी काफी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।





