Uncategorized

अग्रवाल सभा पत्थलगांव की 2024 26 की कार्यकारिणी घोषित

पत्थलगांव ।आज दिनांक 5 9 2024 को गुरुवार को अग्रसेन भवन पठान गांव में अध्यक्ष परशुराम अग्रवाल ने अपनी वर्ष 2024 से 26 की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें निम्न कार्यकारिणी बनाई गई।सर्वप्रथम भगवान अग्रसेन जी की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई इसके बाद अनिल मित्तल द्वारा मंच का संचालन किया गया एवं विस्तार से अग्रवाल समाज की पूर्व की उपलब्धियां को बताया गया ।मुरारी लाल अग्रवाल द्वारा कहा गया कि समाज में अध्यक्ष का चुनाव मतदान प्रक्रिया से किया गया है जो मात्र एक प्रक्रिया है समाज में हार जीत का कोई स्थान नहीं है वह केवल एक प्रक्रिया है आप लोगों ने जिस तरह सभी ने मिलकर शत प्रतिशत मतदान कर अपनी हिस्सेदारी निभाकर जो एकता का परिचय दिया है वह निश्चित रूप से समाज के लिए बहुत बड़ा एकता का प्रतीक है हमें समाज की भाईचारे शांति व एकता पर विशेष जोर देते हुए कार्य करना है

Related Articles

Latest