Uncategorized

अग्रवाल सभा के करीबी मुकाबले में परशुराम अग्रवाल ने जीत दर्ज की

पत्थलगांव। अग्रवाल सभा बनने के लिए कुछ दिनों पहले नाम आमंत्रीत किए गए थे जिसमें तकरीबन सात अग्रवाल समाज के सम्मानित व्यक्तियों ने अग्रवाल सभा अध्यक्ष बनने की इच्छा जताई नामवापसी के बाद दो लोगों के बीच सहमति नहीं बनने पर अग्रवाल सभा अध्यक्ष पद का चुनाव 31 अगस्त को तय किया। प्रयागराज अग्रवाल एवं परशु अग्रवाल ने मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए हर संभव प्रयास किया 31 अगस्त दिन शनिवार को सुबह 9:00 बजे अग्रसेन भवन में अग्र बंधु वोट देने पहुंचने लगे शांतिपूर्ण तरीके से मतदान की प्रक्रिया चलती रही दोपहर 12:00 बजे तक 50प्रतिशत वोटिंग हो चुकी थी। वोटिंग का समय दोपहर 3:00 बजे तक रखा गया था लेकिन दोपहर 2:30 बजे तक 298 वोडल चुके थे शत प्रतिशत वोटिंग अग्रवाल समाज की जागरूकता को प्रदर्शित करता है चुनाव की जिम्मेदारी मुख्य चुनाव आयुक्त मुरारी लाल अग्रवाल सहायकचुनाव अधिकारी रामोवतार अग्रवाल अग्रवाल सभा अध्यक्षमदन लाल अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, रामनिवासजिंदल पीठासीन अधिकारी अनूप मित्तल चुनावसंचालन समिति साकेत अग्रवाल आयुष अग्रवाल नवयुवक समिति एवं दोनों प्रत्याशियोंकेअभिकर्ताओं ने जिम्मेदारीपूर्वक चुनाव प्रक्रिया सामाजिक सौहार्द के साथ पूरी की तकरीबन सायं 4:00 बजे वोटो की गिनती की प्रक्रिया चालू की गई तकरीबन 4:30 बजे के आसपास चुनाव अधिकारी मुरारी लाल अग्रवाल जी ने घोषणा की की परशुराम अग्रवाल को 154 वोट एवं प्रयागराज अग्रवाल को 143 वोट एक वोट रिजेक्ट इस तरह 11 वोटो से परशुराम अग्रवाल ने विजय प्राप्त की

इस अवसर पर सामाजिक सौहार्द बना रहा अग्र बंधुओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष परशुराम अग्रवाल को बधाइयां दी उनके समर्थकों ने सभी का मुंह मीठा कराया अध्यक्ष बनने के बाद परशुराम अग्रवाल ने भक्ता महाराज से आशीर्वाद लेकर किलकिला मंदिर दर्शन करने के लिए गए नवयुवक समिति ने अध्यक्ष परशुराम अग्रवाल को अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।  उधर प्रयागराज अग्रवाल ने भी कहा की

मैं, पत्थलगांव अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पद का उम्मीदवार था। इस यात्रा के दौरान, मुझे आप सभी का अत्यधिक समर्थन और प्रोत्साहन मिला, जिसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ।

मैं हमारे समाज के प्रत्येक सदस्य का सम्मान करता हूँ और आपके समर्थन के लिए आभारी हूँ। मैं यह वचन देता हूँ कि भविष्य में भी समाज के कल्याण के लिए अपने कार्यों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करता रहूँगा।

आपके समर्थन और विश्वास के लिए धन्यवाद। हम सभी मिलकर समाज के उत्थान के लिए आगे भी एकजुट होकर कार्य करते रहें।

Related Articles

Latest