Uncategorized

अग्रवाल सभा चुनाव में प्रत्याशी प्रयागराज ने अपना विजन प्रस्तुत किया ,,,

मनोज कुमार अग्रवाल पत्थलगांव।मैं, प्रयाग राज अग्रवाल, आप सभी के सम्मुख अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पद का प्रत्याशी हु , समाज के प्रति अपने समर्पण, निष्ठा और सेवा भावना के साथ, मैं आपसे इस चुनाव में अपना समर्थन देने का विनम्र निवेदन करता हूं। मैं समाज के  सामने अपना कुछ विजन प्रस्तुत कर रहा हु,। समाज सेवा मुझे विरासत में मिली ,मेरे पिता स्व, ओमप्रकाश अग्रवाल ने पूरे गांव के साथ साथ समाज की सेवा की ,एवम इनके बाद मेरे चाचा स्व धरमपाल जी ने भी कई वर्षो तक समाज के कार्यों में अग्रणी रहे इन्ही की प्रेरणा से मुझे भी समाज सेवा करने की प्रेरणा मिली ,जो आज तक निरंतर  कर रहा हु,एवम आगे भी करते रहूंगा ।

मेरी प्रतिबद्धताः मेरे जीवन का प्रमुख उद्देश्य समाज की सेवा करना और इसे सशक्त बनाना रहा है।,,35 वर्षों से, मैंने अपनी पूरी मेहनत और समर्पण से अग्रवाल समाज के उत्थान के लिए कार्य किया है। मेरा मानना है कि समाज का सच्चा विकास तभी संभव है जब हम सभी मिलकर एकजुटता के साथ काम करें और एक-दूसरे का सहयोगकरें। मैंने अपने कायर्काल के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्य आप लोगों के सहयोग से किए हैं। शुरुवात में मारवाड़ी युवा मंच  से जुड़कर शिविरो का आयोजन कर आम लोगो को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान,नेत्र शिविरो काआयोजन  निशुल्क हेल्थ चेकअप केंद्रों का आयोजन,सफलता पूर्वक किया गया।

धार्मिक और सांस्कृतिक उन्नतिः हमारेसमाज की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को जीवित रखने के लिए अनेक धार्मिक और सांस्कृति क आयोजनों का नेतृत्व किया।  चाहे वो  दुर्गा मंदिर निर्माण की बात हो, या बड़े मंदिर में ग्राम देवता ,शीतला माता, आदि स्थानों को वयवस्थित रूप से स्थापित करना हो, या लक्ष्मी नारायण महायज्ञ संपन्न करना हो  चाहे वो अग्रसेन भवन की खाली जमीनपर  शेड निर्माण की बात हो ,सभी जगह अपना समय एवम अनुभव  दिया ।

अनुभव की आवश्यकताः एक समाज का नेतृत्व करना अनु भव और समझ की मांग करता है, और मैं अपने 35 वर्षों के लंबे अनुभव और समाज के प्रति अपने समर्पण के साथ इस जि म्मेदारी को निभाने के लिए तैयार हूं।

आपका समर्थन क्यों महत्वपूर्ण हैः-अग्रवाल समाज को ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है जो न केवल समाज की वतर्मान आवश्यकताओं को समझते हुए, भविष्य की चुनौतियों का भी सामना कर सके। मैं आपके विश्वास और समर्थन के साथ इस भूमिका को निभाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

आपसे मेरी विनम्र अपीलःमेरा आप सबसे अनुरोद आप इस चुनाव में आपका एक एक वोट से मुझे,नई ऊर्जा प्रदान  करेगा। प्रयाग राज अग्रवाल को, समर्थन दें। आपका समर्थन न केवल मुझे बल्कि पूरे अग्रवाल समाज को एक नई दिशा में ले जाएगा। आइए, हम सब मिलकर अपने समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं और एक उज्जवल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं

“समाज सेवा में समर्पित बेमिसाल 35 साल”  आपका अपना प्रत्याशी प्रयाग राज अग्रवाल।

Related Articles

Latest