Uncategorized

अग्रवाल सभा चुनाव में प्रत्याशियों का जनसंपर्क ,चरम पर ,घर घर दे रहे दस्तक,,,,

पत्थलगांव।पत्थलगांव अग्रवाल सभा चुनाव की तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही है  वैसे वैसे प्रत्याशियों ने भी अपना जनसंपर्क तेज कर दिया है जिसकी खूबसूरत तस्वीर आज हमारे संपादक मनोज अग्रवाल ने कैमरे में कैद की। जहा दोनो प्रत्याशियों परशुराम एवम प्रयागराज अग्रवाल ने इत्तेफाक से अंबिकापुर रोड में एक ही जगह वोट मांगने  पहुंचे  एवम दोनो ने आपस में गले मिलते हुए,हाथ मिलाकर मुस्कुराते हुए आपस में एक दूसरे का हल चाल जाना  वहा खड़े लोगो ने भी इनको देखकर तारीफ की।और कहा की चुनाव में दो प्रत्याशियों के बीच मतदान होना है तो जीतेगा तो कोई एक ही ,लेकिन ऐसा ही खुशनुमावातावरण,सामाजिक सौहाद्र ,आपसी भाई चारा,प्रेम भाव, हमेश बने रहना चाहिए चुनाव तो आते जाते रहते है ।समाज के वरिष्ठ नागरिक डॉक्टर पवन अग्रवाल ने कहा की चुनाव के बाद भी समाज की मजबूती के लिए दोनो पक्षों को बिना किसी गिला शिकवा को भुलाकर आपसी तालमेल से समाज के हित में कार्य करना है। एवम समाज को तोड़ने वाली ताकतों से सावधान रहना है।

Related Articles

Latest