Uncategorized

समाज के विकास में सभी अग्र बंधुओ का अहम योगदान,पिता ओमप्रकाश जी से समाज सेवा की मिली प्रेरणा


पत्थलगांव-ःभगवान अग्रसेन का जन्मदिन सिर्फ एक जयंती नही है,यह पर्व सामाजिक संबंधो को एक मंच पर सहेजने का दिन है,समाज को मंदिर बनाने से कही अधिक विद्यालय बनाने की जरूरत है,जहा समाज की बेटियों को एक बेहतर शिक्षा के साथ-साथ उन्हे सामाजिक परिवेश एवं भाषा का भी सही मायने मे ज्ञान कराया जा सके। यह बातें अग्रवाल सभा के सचिव एवं अध्यक्ष पद के वरिष्ट प्रत्याशी प्रयागराज अग्रवाल ने अग्रवाल नवयुवक समिती के नवनियुक्त पदाधिकारीयों को सम्मानित करते हुये कही। उन्होने वर्ष 2024 मे भगवान अग्रसेन जी की जयंती हर्षोउल्लास के साथ मनाने के लिए गठित नवयुवक समिती के अध्यक्ष संस्कार गर्ग एवं सचिव वेदांत मित्तल को शुभकामनायें देते हुये जयंती के सभी कार्यक्रमो को बेहद खास तरीके से बनाने का सुझाव दिया। उन्होने नवयुवक समिती को आयोजित होने वाले कार्यक्रमो मे लोक संस्कृति के साथ-साथ सामाजिक संस्कृति का विशेष ख्याल रखने की बात कही। उनका कहना था कि कार्यक्रमो की रूपरेखा समय का उचित ध्यान रख के ही बनायी जाये,जिससे किसी को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पडे। उन्होने जयंती मनाने के दौरान सामाजिक बजट का ख्याल रखने की भी बात कही। दरअसल अग्रवाल नवयुवक समिती का गठन कुछ दिनो पहले हो चुका है,जिसमे संस्कार गर्ग को अध्यक्ष एवं वेदांत मित्तल को सचिव की जिम्मेदारी दी गयी है,परंतु अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पद पर आपसी सहमति ना बनने के कारण इस बार चुनाव के माध्यम से अग्रवाल सभा का अध्यक्ष चुना जायेगा,इस पद के लिए वरिष्ट प्रत्याशी प्रयागराज अग्रवाल ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है,उन्होने अध्यक्ष पद के चुनाव को मात्र् समाज की एक प्रक्रिया बताया है,उनका कहना था कि चुनाव कोई प्रतिस्पर्धा नही है,किसी भी समाज मे एक व्यक्ति समाज नही चला सकता,उसे अनेक लोगो का साथ चाहिये होता है।।

Related Articles

Latest