पत्थलगांवजन समस्या निवारण शिविर द्ररापारा शहरी क्षेत्र में पहुचे सँयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन विभाग बीआर चौहान दिए आवश्यक निर्देश

मनोज अग्रवाल।पत्थलगांव।जन समस्या निवारण शिविर दर्रापारा में मंगलवार दोपहर को कार्यक्रम स्थल में सँयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन विभाग अम्बिकापुर बीआरचोहान पहुँचे शिविर कहा शिविर में पहुँचे लोगो का के समस्याओं का जल्द करे निराकरण इस कार्यक्रम में पत्थलगांव नगर पंचायत के सीएमओ मोहम्मद जावेद , राजेंद्र साहू, बेद राम साहू, राम प्रसाद यादव ,शशि प्रभा ओझा, गिरवर दास सहित पार्षद अशोक गुप्ता, अजय बंसल, सुनील अग्रवाल मौजूद रहे
पार्षद अजय बंसल ने कहा शासन की अच्छी पहल आम जनों के समस्या को जल्द सुलझाने में मदद मिलेगा साथ ही शहरी क्षेत्र में जल्द से जल्द आम जन को सुविधा देने कार्य किया जाएगा
छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के पत्र क्रमांक /4552/4603/2024/18 नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 15/07/2024 द्वारा दिनांक 27/07/2024 से 10/08/2024 के मध्य “जनसमस्या निवारण पखवाड़ा” का आयोजन नगर पंचायत पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत सभी वार्डों में किया जा रहा है।

जिसमे स्थानीय नागरिकों की समस्याएं यथा नल कनेक्शन, राशनकार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्धापेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञप्तियां, अनापत्ति प्रमाण पत्र, नामांतरण स्व रोजगार के प्रकरण तथा कई विविध छोटे-छोटे कार्य जिनका निराकरण शीध्र अपेक्षित किया जाना है। साथ ही नल लिकेज, नलों में पानी न आना नालियों / गलियों की सफाई सार्वजनिक नलों के प्लेटफार्म से पानी बहना, कचरे की सफाई व परिवहन टूटी-फूटी नालियों की मरम्मत सड़कों के गडढ़े पाटना स्ट्रीट लाईट के मरकरी/बल्ब / ट्यूब का बंद रहना आदि समस्यांएं भी है। सारे कार्य आम नागरिकों की दिन-प्रतिदिन की समस्याओं और कार्यों से संबंधित है। इन समस्याओं का निकाकरण मौके पर ही शीघ्रता से किये जाने पर नगर पंचायत के प्रति आमजन का सदभाव बढ़ेगा, वहीं निकाय में लंबित शिकायतों का निराकरण भी शीघ्र से हो सकेगा। साथ ही करों का भुगतान वार्ड मे ही करने की सुविधा उपलब्ध कराना है।
पत्थलगांव नगरपंचायत के सीएमओ मोहम्मद जावेद ने बताया कि जन समस्या निवारण शिविर में अब तक 160 आवेदन प्राप्त हुवे है जिनमे से 122 आवेदन का निराकरण किया जा चुका है।ज्ञात हो की जब से सी एम ओ जावेद खान ने कार्यभार संभाला है सभी कार्य द्रुत गति से हो रहे है चाहे वो शासन से आबंटन लाने की बात हो या तालाबों के सौंद्रीयकर का कार्य हो जो पिछले साल से पेंडिंग थे इनके आते ही सबकी स्वीकृति होके निविदा की प्रक्रिया में आ गए है।



