पुलिससरगुजा

आईजी सरगुजा रेंज द्वारा जिला सूरजपुर के थाना रामानुजनगर का किया गया वार्षिक निरीक्षण रिकार्ड अपडेट नहीं होने व मामलों को लंबित रखने पर विवेचकों को जमकर लगाए फटकारनवीन कानून के तहत दर्ज हुए प्रकरणों का बारीकी से अवलोकन नवीन कानून के तहत दर्ज हुए प्रकरणों का बारीकी से अवलोकनअवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु सख्त निर्देश

प्रेस विज्ञप्ति

सरगुजा।थाने में जप्त माल/जप्त लावारिस वाहनों के संबंध विस्तृत जानकारी लेते हुए उनके निराकरण के निर्देशपुलिस महानिरिक्षक सरगुजा रेंज श्री अंकित गर्ग जिला सूरजपुर के दौरे पर रहे। सूरजपुर दौरे के दौरान उन्होंने थाना रामानुजनगर विस्तृत निरीक्षण किए। थाने में संधारित विभिन्न पंजियों जैसे तैनाती रजिस्टर, जरायम पंजी, दैनिक डायरी, शिकायत रजिस्टर,बंदी-गृह मालखाना,शत्रागार के साथ-साथ सीसीटीएनएस कक्ष का विधिवत अवलोकन किए। रिकार्ड अवलोकन में सही दाखिला पूर्ण नहीं होने, मामलों को अनावश्यक लंबित रखने पर संबंधित विवेचकों को जमकर फटकार लगाते हुए सख्त लहजे में कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी, लंबित मामलों को यथाशीघ्र निकाल करें, वारंटियों की धर पकड़ की कार्यवाही/ गिरफ्तारी में तेजी लाए।

नवीन कानून के तहत दर्ज होने वाले प्रकरणों बारीकी से अवलोकन व विवेचकों को नवीन धाराओं के बारे में दिए जानकारी
1 जुलाई 2024 से लागू नवीन कानून के तहत दर्ज हुऐ प्रकरणों का बारीकी से अवलोकन करते हुए बोले कि
गंभीर प्रकरणों में विवेचकों द्वारा किए जाने वाले त्रुटियों को दूर करने व
मेमोरेंडम कथनों को परिशुद्ध रूप से लेख करने तथा प्रकरण के शुरुआत से ही ऑडियो, फ़ोटोग्राफ़ी,वीडियो ग्राफी कर साक्ष्यों को बारीकी से संग्रहण किया जावे व जप्ती, तलाशी आदि के विवरण को हैस वैल्यू सॉफ्टवेयर में स्टोर करने के संबंध में विस्तृत जानकारी से अवगत कराए।
जिससे कि भविष्य में न्यायालय के समक्ष सुनवाई के दौरान जरूरत पड़ने पर प्रस्तुत किया जावे।
थाना क्षेत्र में अवैध कोयला, कबाड व मादक पदार्थों के कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश
आईजी द्वारा निरीक्षण करने के दौरान कहा गया कि थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार से अवैध कोयला,कबाड़ व नशीली दवाओं तथा मादक पदार्थ के कारोबार करने वाले या ऐसे मामलो में संलिप्ता पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
थाने में आए फरियादियों के समस्याओं का निराकरण यथाशीघ्र करें
आईजी श्री गर्ग द्वारा थाने के लोकल शिकायत रजिस्टर का अवलोकन करने के दौरान अत्यधिक मामले लंबित पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए थाना प्रभारी सहित समस्त पुलिस जवानों को निर्देश दिए कि सौपें गए कर्तव्यों को बेहतर ढंग से निर्वहन करें एवं आमजनता की समस्या-शिकायतों का गंभीरता से लेते हुए उनके समस्याओं,आवेदन पत्रों पर त्वरित कार्यवाही किया जावे साथ ही उन्होंने कहा कि थाने में आए किसी आगंतुक/ फरियादी को बेवजह परेशान न किया जावे।
थाने में जप्त माल/जप्त लावारिस वाहनों के संबंध विस्तृत जानकारी लेते हुए उनके निराकरण के निर्देश
निरीक्षण करने के दौरान थाना में पड़े जप्त माल/जप्त लावारिस वाहनों के संबंध विस्तृत जानकारी जानकारी लेते हुए संबंधित प्रकरणों में प्रयुक्त वाहनों को न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए जप्त मालों का निराकरण करने हेतु निर्देश दिए।
आईजी श्री गर्ग द्वारा थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण
पुलिस महानिरीक्षक श्री अंकित गर्ग एवं उमनि./वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे द्वारा थाना रामानुजनगर के थाना परिसर में पौधा लगाकर वृक्षारोपण किया साथ ही उन्होंने कहा कि समस्त स्टॉफ एक एक पौधा लगाकर उसकी सही तरीके से देख भाल करते हुए जीवित रखने की अपील किए।


निरीक्षण के दौरान उमनि./वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सूरजपुर श्री एम. आर. आहिरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार महतो,एसडीओपी रामानुजनगर श्री नरेंद्र सिंह पुजारी, थाना प्रभारी रामानुजनगर राजेंद्र साहू स्टेनो पुष्पेंद्र शर्मा, रीडर सुभाष ठाकुर मौजूद रहे।

Related Articles

Latest