
कांग्रेस ने पूरे देश में भाजपा के खिलाफ किए कई अनर्गल और झूठे प्रचार – सुनील अग्रवाल
भाजपा संविधान के प्रति विश्वास रखने वाली पार्टी – अनिल मित्तल
मोदी सरकार ने तीनों कार्यकाल में कई ऐतिहासिक निर्णय लेकर देश की जनता का जीता दिल – मनीष अग्रवाल
भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो 365 दिन कार्य करने हेतु तत्पर – अंकित बंसल
पत्थलगांव(मनोज अग्रवाल) । जशपुर जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता के निर्देशानुसार कल शुक्रवार की दोपहर को हरियाणा पंचायती धर्मशाला में शहर मंडल कार्यसमिति बैठक आहूत की गई। जिसमे भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मंचासीन अतिथियों ने भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उक्त बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष संजू लोहिया,सुरेंद्र बेसरा,सुनील गर्ग,प्रदीप गुप्ता,श्यामनारायण गुप्ता,रूपसिंह राठिया,हिमांशु शर्मा,नवीन यादव,मधु गोयल,प्रवीण अग्रवाल, विकास अग्रवाल,विश्वनाथ शर्मा,सुदर्शन सिंह,सुरेश साहू,जितेंद्र अग्रवाल,हर्षित अग्रवाल,दामोदर शर्मा,रेवा धीवर, जलंधर यादव,सुचिता एक्का,भुनेश्वरी बेहरा,उर्मिला पटेल,भारती शर्मा,यशोदा यादव, भारती शर्मा(लुड़ेग),शीला गुप्ता,अनिता राजपूत समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

इस मौके पर भाजपा महामंत्री अंकित बंसल ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी आर्टी बन चुकी है, पूरे प्रदेश के सभी जिलों में बैठकों का दौर जारी है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो 365 दिन कार्य में तत्पर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान जो शुरू किया गया है वह पर्यावरण सहेजने के लिए सराहनीय है। आगामी दिनों विधानसभा अंर्तगत अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन होना है। जिसमे खेलकूद,विश्व आदिवासी दिवस,तुलसी दास जयंती, विश्वकर्मा जयंती,कृष्ण जन्माष्टमी,सेवा पखवाड़ा अभियान,पंडित दिनदयाल उपाध्याय जयंती, तीज त्योहार सहित अनेकों कार्यक्रम शामिल है। इस अवसर पर कृष्ण जन्माष्टमी के पर युवाओं द्वारा कार्यक्रम किया जाना है एवं इस विधानसभा चुनाव में विधायक श्रीमती गोमती साय ने जन-जन तक पहुंचकर गांव के विकास के लिए हर दम प्रतिबद्ध होने की बात कही जिसका परिणाम रहा कि जनता ने चुनाव में भारी मतों से जीत दिलाई।

मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पश्चात जो परिणाम आए उनकी समीक्षा किए जाने के बाद बैठकों में अनेकों राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए गए। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बोला कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी एवं उनकी पार्टी द्वारा पूरे देश में जो इन दिनों अनर्गल और झूठा प्रचार करके देश की जनता को बरगलाया जा रहा है, कांग्रेस ने देश भर में संविधान को लेकर भी भ्रम फैलाया। कांग्रेस ने करीब 65 बार अपने कार्यकाल में संविधान का संशोधन किया है। उन्होंने आगे कहा कि भले ही इस लोकसभा चुनाव में सीटें कम आई मगर भाजपा का जो 400 पर नारा है वह आने वाले 2029 के लोकसभा चुनाव जरूर पूरा होगा, क्योंकि भाजपा संविधान पर विश्वास रखने वाली पार्टी है। मोदी सरकार ने बीते 10 वर्षों के शासनकाल में संविधान को मजबूत करने का काम किया है। इमरजेंसी लागू कर संविधान का जिस प्रकार दुरुपयोग किया गया लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं,पत्रकारों को जेल में डालकर जुल्म ढाने का किया गया जो की वह काला अध्याय था। वहीं जिन्होंने बीजेपी को मजबूत करने का कार्य किया हम उनका नमन करते हुए कहा कि पीएम मोदी की सोच है कि देश सहित ग्रामीण क्षेत्र को 2047 तक विकसित करने का विजन है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज विदेश में भी भारत का डंका बज रहा है उन्होंने महिलाओं को महतारी वंदन योजना,उज्ज्वला योजना सिलेंड अन्य योजनाएं लागू कर लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है।
शहर मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री मनीष अग्रवाल ने कहा कि भरोसे का दूसरा नाम भाजपा है जिस पर देश के लोगों ने विश्वास जताया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार जनसेवा करने का अवसर दिया। कोरोना के वक्त दौरान जनता को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराकर केंद्र सरकार ने 2028 तक कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए जीवनदायक साबित हुए हैं। उन्होंने अपने तीनों कार्यकाल में कई ऐतिहासिक निर्णय लेकर देश की जनता का दिल जीत लिया है। इतना ही नहीं 500 वर्षों की तपस्या के बाद राम मंदिर के मुद्दे पर कठोर परिश्रम करते सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद मंदिर बनने का कार्य शुरू हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस लोकसभा चुनाव में लोगों के मन में कई प्रकार के भ्रम फैलाए। वहीं जशपुर के तीनों विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हासिल हुई और जशपुर से ही केंद्रीय नेतृत्व ने विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री चुना। सबसे अहम बात यह है कि मोदी की गारंटी के तहत किए गए वादों को भी पूरा तीव्रता से पूर्ण करने का सिलसिला जारी है। कई जिलों से हजारों राम भक्तों को राज्य सरकार अयोध्या में बने राम मंदिर का दर्शन भी करा रही है।
इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद आज प्रथम बैठक आहूत की गई है वहीं कई ग्रामों व क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के डबल इंजन की सरकार ने की योजना जन जन तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं जनदर्शन के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जा रहा है, उन्होंने आगामी कई चुनावो में कार्यकर्ताओं से पूर्व की भांति कड़ी मेहनत करने अपील की। जशपुर जिले के अंतर्गत लाखों वृक्षों का रोपण करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य साकार किया जा रहा है।



