पुलिससरगुजा

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा जिला सूरजपुर का किया गया वार्षिक निरीक्षण।


🔹 रक्षित केन्द्र में ली गई परेड की सलामी, कराया गया मार्च पास्ट एवं स्कॉट ड्रिल।
🔹 परेड के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया
🔹 निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही पाए जाने पर वाहन शाखा प्रभारी को लगाई फटकार।
🔹 पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त शाखाओं के कार्यों निरीक्षण
🔹 पुलिस दरबार में अधिकारी/कर्मचारियों की सुनी गई गुजारिशे।

सूरजपुर। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री अंकित गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा दिनांक 28.06.2024 को जिला सूरजपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम पुलिस महानिरीक्षक द्वारा रक्षित केंद्र सूरजपुर में परेड कि सलामी ली गई। तत्पश्चात परेड का निरीक्षण किया। परेड निरीक्षक दौरान आईजी महोदय द्वारा प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारीयों के टर्नआउट का निरीक्षण एवं टोलीवार परेड कराया गया। परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया।

रक्षित केंद्र के वाहन शाखा का निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड संधारण में लापरवाही पाए जाने पर रक्षित निरीक्षक एवं वाहन शाखा प्रभारी को अर्थ दंड से दंडित किए।
वार्षिक निरीक्षण दौरान रेंज आईजी द्वारा शासकीय वाहनों का निरीक्षण कर वाहन चालक आरक्षकों का समय-समय पर नेत्र परीक्षण कराने, समय पर वाहनों का सर्विसिंग कराने और वाहन के बेहतर रख-रखाव के निर्देश दिए। रक्षित केंद्र के वाहन शाखा का भी निरीक्षण किया जिसमें शासकीय वाहनों की अद्यतन स्थिति, रख रखाव एवं लॉक बुक सहित उनके दस्तावेजों का विस्तृत अवलोकन किए। इस दौरान रिकॉर्ड संधारण में त्रुटियां/कमियां पाए जाने पर रक्षित निरीक्षक एवं वाहन शाखा प्रभारी को फटकार लगाते हुए अर्थ दंड से दंडित किए।

आर्म्स शाखा, स्टोर शाखा एवं मैग्जीन रूम का निरीक्षण।
रक्षित केंद्र के स्टोर शाखा में रखे सामग्रियों के रख रखाव एवं सही समय पर जवानों को वितरण हेतु निर्देश दिए एवं अन्य उपयोगी उपकरणों को समय समय पर मरम्मत कराने एवं मेंटेन रखने हेतु निर्देश दिए। साथ ही आर्म्स शाखा का भी निरीक्षण कर हथियारों को सुरक्षित रखने तथा नियमित रूप से साफ सफाई व मेंटेन रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने मैग्जीन रूम, एनडीपीएस का मालखाना का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के कार्यों का निरीक्षण पुलिस महानिरीक्षक द्वारा रक्षित केंद्र सूरजपुर का निरीक्षण करने उपरांत पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया गया। जिसके दौरान कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के कार्यों का बारीकी से अवलोकन किए। अवलोकन के दौरान रिकॉर्ड संधारण एवं कार्यालयीन कार्यों में लापरवाही/खामियां पाए जाने पर रेंज आईजी द्वारा संबंधित शाखा प्रभारियों को फटकार लगाते हुए अर्थ दंड से दंडित किए।

दरबार में अधिकारी/कर्मचारियों से रूबरू होते हुए सुनी गई उनकी समस्या।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री अंकित गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन एवं उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) के नेतृत्व में रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी द्वारा रक्षित केंद्र सूरजपुर में पुलिस दरबार का आयोजन किया गया। दरबार में पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों से रूबरू होते हुए रेंज आईजी द्वारा उनके समस्याओं को सुना, जिनमें अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा दरबार में अपने स्थानांतरण जैसे समस्याओं को पेश किया। एक जवान के द्वारा र.के. में पानी की उपलब्धता के लिए ओव्हर हेड टैंक निर्माण कराए जाने की गुजारिश पर आईजी सरगुजा रेंज द्वारा निर्माण कराने की प्रक्रिया पर जल्द कार्यवाही कराए जाने की बात कही।

दरबार में जवानों को 01 जुलाई 2024 से लागू होने वाले नवीन कानून के धाराओं के बारे में दी गयी जानकारी।
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा दरबार के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को अपने थाना क्षेत्र में हाट बाजार, स्कूल कॉलेज सहित भीड़ भाड़ वाली जगहों पर शिविर आयोजित कर आम नागरिकों के बीच नवीन कानून से संबंधित धाराओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि नवीन क़ानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम के तहत किसी भी प्रकरण में एफआईआर से लेकर कोर्ट के अंतिम निर्णय तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होंगी, इलेक्ट्रॉनिक तरीके से शिकायत दर्ज करने के तीन दिन के भीतर एफआईआर दर्ज करने का प्रावधान, समंस को इलेक्ट्रानिक माध्यम से तामील कराने की प्रक्रिया कैसे किया जाना है बताया, सात साल से अधिक सजा के मामलों में फॉरेसिंक जांच अनिवार्य है साथ ही महिला एवं नाबालिग के यौन उत्पीड़न के मामलों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही एवं संगठित अपराधों की स्पष्ट पारदर्शिता हेतु नये क़ानून लागू होना, आपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों के लिए सख्ती एवं आमनागरिकों को न्याय की ओर ले जाने वाला क़ानून होना बताया गया। नई कानूनों के लिए जारी एसओपी का अवलोकन करने एवं अधिनस्थों को उसके बारे में अवगत कराने, सीसीटीएनएस ऑपरेटरों का प्रशिक्षण आयोजित कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, सीएसपी एस.एस.पैंकरा, एसडीओपी सूरजपुर नंदिनी ठाकुर, एसडीओपी प्रतापपुर अरूण नेताम, एसडीओपी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह पुजारी, एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी, डीएसपी अजाक पी.डी.कुजूर, डीएसपी रितेश चौधरी, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, आईजी स्टेनो पुष्पेन्द्र शर्मा, रीडर सुभाष ठाकुर, जिले के थाना-चौकी प्रभारी व अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Latest