विधायक गोमती साय ने किया ऐसा काम की ग्रामीण भी,,,,,,

पत्थलगांव।आजादी के 75 वर्ष के बाद भी एक ऐसा पंचायत घरजियाबथान का बस्ती लेझरुपारा जहा न चलने के लिए सड़क थी न पीने के लिए पानी था विधानसभा चुनाव से पूर्व लोकप्रिय विधायक श्रीमती गोमती साय जी ने इस बस्ती में पहुंचकर यहां की जनता से वादा किया था कि यदि वे जीतकर आती है तो तत्काल पहले पीने के पानी की व्यवस्था करेंगी व उसके बाद आने जाने के लिए सड़क की व्यवस्था की जाएगी।
और चुनाव जीतने के महज 4 महीने में 70 सालों की समस्या दूर हुई और लेझरुपारा में आज बोर हुआ जिससे क्षेत्रवासियों में भारी खुशी की लहर है और उन्होंने क्षेत्रीय विधायक माननीया श्रीमती गोमती साय जी को फोन कर उनका आभार जताया है।

वही दूसरा काम
विधायक जी के चुनावी दौरे के दौरान हीरापुर पहुंचने पर एक पूर्ण रूप से विकलांग 17 वर्षीय बच्ची ज्योति पैंकरा की माता जी श्रीमती सुषमा पैंकरा जी के द्वारा माननीया विधायक महोदया से बच्ची के लिए व्हील चेयर के लिए निवेदन किया था।
जिस पर विधायक महोदया के निर्देश पर आज हीरापुर निवासी 17 वर्षीय विकलांग बच्ची ज्योति पैंकरा को आज व्हील चेयर हीरापुर पहुंचकर उपलब्ध कराया।
ग्रामवासियों ने विधायक जी की कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें आभार व्यक्त किया। ज्ञात हो कि इस क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अजय बंसल,अंकित बंसल, नरेश यादव ,अमित अग्रवाल tamta थे जिन्होंने कड़ी मेहनत की थी एवम ग्रामीणों से डोर टू डोर जनसंपर्क कर बारीकी से उनकी समस्या को जाना था जिसके परिणामस्वरूप आज पहल करते हुए विधायक महोदया के निर्देश पर अंकित बंसल एवम नरेश यादव ने ग्रामीण से मुलाकात कर समस्या का समाधान किया जिससे ग्रामीणों में आभार व्यक्त करते हुए हर्ष व्याप्त है।



