पत्थलगांव
पिता पुत्र ने पहले किया मतदान फिर किया जलपान

पत्थलगांव। मतदान केंद क्रमांक 175 में सबसे पहले 7 बजे वार्ड क्र.10 के पार्षद अजय बंसल एवम इनके पुत्र शिखर बंसल ने अपना वोट डाला उसके बाद जलपान किया पिता पुत्र ने ड्रेस कोड में घर से तैयार होकर आकर अपना मत डाला, एवम आम लोगो से भी अपने बहुमूल्य मत डालने की अपील की एवम कहा की विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में सभी मतदाताओं को अपना जिम्मेदारी निभाते हुए इस लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बनने का अवसर को नही चूकना चाहिए। मतदान केंद्र में बनाए गए सेल्फी जोन में उसके बाद पिता पुत्र ने शानदार सेल्फी ली, एवम उपस्थित लोगो का मनोबल बढ़ाया।



