Uncategorizedधार्मिकपत्थलगांव

रामतीर्थ अयोध्या धाम में राम लला के प्राणप्रतिष्ठा होने पर पत्थलगांव में लुदानिया परिवार द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन…..

मनोज अग्रवाल,पत्थलगांव। रामजन्म भूमि अयोध्याधाम में आयोजित रामलला प्राणप्रतिष्ठा होने पर पत्थलगांव शहर भी पूरी तरह राममय हो गया। कई रामभक्तो ने जगह जगह कार्यकम किए। रामनवमी महोत्सव समिति द्वारा बस स्टैंड चैक पर बड़ी स्क्रीन लगाकर आम जनता को लाइव प्रसारण दिखाकर आरती कर प्रसाद वितरण किया एवम फटाखे फोड़ खुशियां मनाई,वही हनुमान मंदिर समिति ने भी हनुमान मंदिर मंडी में सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन कर रामलाला के अयोध्या आगमन पर प्रसाद वितरित कर खूब फटाखे फोड़ अपनी खुशियां मनाई।वही राम युवा समिति के सदस्यों ने भी जी तोड़ मेहनत कर हफ्ता भर पूर्व से नगर के तीनो मार्गो को राम झंडा लगवा कर पूरे नगर को भगवा कर दिया एवम लोगो से अपने अपने घरों में भी झंडे लगवाए।

साथ ही आसपास गांव से भी बाइक रैली निकालने के लिए भी राम भक्त पहुंचे करीब 500 की संख्या में विशाल बाइक रैली निकाली गई। राम प्राण प्रतिष्ठित होने के तत्काल बाद भोग लगाने के बाद मंडी प्रांगण में धर्मप्रेमी राम, हनुमान भक्त ,एवम समाज सेवी परिवार , लुदानीया परिवार के द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन किया गया जो की शाम तक चला,हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में पूर्व विधायक राम पुकार ,सहित नव निर्वाचित विधायक गोमती साय ने भी पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।एवम लुदानिया परिवार के छोटे छोटे बच्चो के द्वारा छोटी सी रामलीला की प्रस्तुति भी दी जिसमे रामसीता विवाह से लेकर राम रावण युद्ध तक का मंचन बच्चो के द्वारा बहुत ही मनमोहक तरीके से किया विधायक गोमती साय ने सभी बच्चो की तारीफ की एवम विशेष रूप सेसबरी बनी अविका की तारीफ की।

लुदानिया परिवार से रामचरण अग्रवाल,नंदकिशोर अग्रवाल, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल,जग्गी अग्रवाल,श्यामलाल अग्रवाल,सतीश अग्रवाल,सुरेश अग्रवाल अनिल श्रीगरिका,बजरंग अग्रवाल,पवन अग्रवाल,बल्लूअग्रवाल,मनोजअग्रवाल(बिट्टू),मुकेश,मनीष,बंटू,विकाश छोटू,अमित,सुमित प्रतीक,अनमोल,नवीन,विक्की, टिनू,छोटू, नेहल,अक्षत सहित सभी परिवार के महिलाए बच्चे भी उपस्थित रहे। यहां पर विशेष बात यह रही की हर समाज के लोगों ने एवं सभी समिति के सदस्यों ने भी अपनी महत्वपूर्णभूमिका निभाई, मंडी दुर्गा समिति के संजू लोहिया मुन्ना शर्मा आदि सदस्यों ने भी सुबह से शाम तक अपना सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Latest