Uncategorizedधार्मिकपत्थलगांव
दुर्गा मंदिर में रामलीला का मंचन किया जा रहा ,,

पत्थलगांव। अंबिकापुर रोड स्थित दुर्गा मंदिर में नौ दिवसीय रामलीला का आयोजन हो रहा है जो दिनांक 18 जनवरी से शुरू होकर नौ दिन तक चलेगी।प्रयागराज से आए रामलीला मंडली द्वारा रामलीला का बखूबी प्रतुतिकरण किया जा रहा है आज तृतीय दिवस के आयोजन में सीता स्वंबर का मंचन किया गया

।ज्ञात हो कि आयोध्याधाम में रामलला 22 जनवरी को विराजमान होंगे इसलिए पूरे देश सहित पत्थलगांव का माहौल पूरा राममय हो गया है इसी कड़ी में ये आयोजन काफी महत्वपूर्ण हो जाता है । रामलीला के सदस्यों ने गांव के समस्त धर्मप्रेमी बंधु भगिनी से आग्रह किया है की शाम 7 बजे से मंदिर प्रांगण में पहुंचकर रामलीला देखे एवम पुण्य के भागीदार बनकर , यथा सहयोग कर सकते है।



