जनसंपर्कजशपुर

मुख्यमंत्री का पारंपरिक ऐल्सा रोटी से तुलादान कर हुआ आत्मीय स्वागत

पामशाला।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के आगमन को आज कंवर समाज ने उत्सव सरीखी खुशियां मनाई गई। कंवर समाज की सांस्कृतिक छटा इस पूरे कार्यक्रम के दौरान देखने को मिली। कंवर समुदाय के परिवारों में उत्सव पर खास रूप से बनाए जाने वाले ऐल्सा (अनरसा) रोटी से तुलादान कर मंच पर उनका स्वागत हुआ। ऐल्सा रोटी चावल आटे और गुड़ से बना एक मीठा पकवान है। जिसे त्यौहारों और शुभ कार्यों के अवसर पर बनाया जाता है।इस अवसर पर समाज के सभी वरिष्ठ लोग सहित महिला पुरुष,बच्चे भी शामिल रहे।

Related Articles

Latest