Uncategorizedजनसम्पर्कजशपुर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सपत्नीक पमशाला के शिव जी व राधा कृष्ण मंदिर पहुंचकर किया दर्शन एवं पमशाला में सामाजिक विवाह मंडप का भी किया लोकार्पण ….

मनोज अग्रवाल पत्थलगांव जशपुरनगर 15 जनवरी 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने आज फरसाबहार पमशाला पहुंचकर शिव जी व राधा कृष्ण मंदिर में दर्शन किए और विधि विधान से पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने नारियल, पान, सुपारी अर्पित कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने राधा कृष्ण मंदिर परिसर में रुद्राक्ष पौधे का रोपण भी किया।


साथ हीमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पमशाला में नवनिर्मित सामाजिक विवाह मंडप का किया लोकार्पण श्री विष्णुदेव साय ने कंवर धाम पमशाला में अखिल भारतीय कंवर समाज के सामुदायिक विवाह मंडप का लोकार्पण किया। इस सामुदायिक मंडप का निर्माण 49.46 लाख की लागत से किया गया है।

Related Articles

Latest